Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाघ ने बैल को बनाया निवाला

बाघ ने बैल को बनाया निवाला

Mon, 15 Oct 2018 06:12 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने बैल को बनाया निवाला
फोटो-15एलकेएच207और 15 एलकेएच 204 में
विज्ञापन


बाघ ने बैल को बनाया शिकार
मैलानी के गांव में एक खेत में दिखा बाघ, लोग दहशत में
रेंजर ने बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट के नरसिंहपुर, बुधेली नानकार, हरगोविंदपुर गांव की आबादी के बीच गन्ने के खेत में आ पहुंचे बाघ ने खेत में घास चर रहे बैल पर हमला कर उसे अपना निवाला बना डाला। इससे इलाके में दहशत है। वहीं मैलानी थाना क्षेत्र की भरिगवां और खरेंटा बीट के मध्य ग्राम सिसनौर के निकट रविवार रात बाघ आ गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
ममरी। सोमवार की अलसुबह कठिना नदी के गयघरा घाट, देवीपुर बीट के जंगल से निकलकर गन्ने के खेत में विचरण करते हुए जंगल से पांच किमी दूर नरसिंहपुर गांव की आबादी से 500 मीटर दूरी पर सत्यप्रकाश और बुधेलीनानकार निवासी पूसे के गन्ने के खेत में जा पहुंचे बाघ ने खेत में घास चर रहे छुट्टा बैल पर हमला कर उसे गन्ने में खींच ले गया और अपना निवाला बना डाला। करीब छह बजे बजे लोग जब खेतों की तरफ गए तो गन्ने में बाघ बैठा देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते बाघ की खबर हरगोविंदपुर, नरसिंहपुर बुधेलीनानकार गांव में फैल गई और सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर गन्ने को घेर लिया। ग्रामीण श्रीपाल सिंह की सूचना पर वनकर्मियों, एसटीपीएफ, एक्सपर्ट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे रेंजर बनारसीदास और गांव वालों के सहयोग से गन्ने में कांबिंग कराई तो सत्यप्रकाश और पूसे के गन्ने की मेड़ पर बैल का अधखाया शव पड़ा मिला। रेंजर ने बताया कि बाघ की लोकेशन अब तक गन्ने में मिल रही है, जिससे भयभीत किसान धान की कटाई करने खेतों में नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र की भरिगवां और खरेंटा बीट के मध्य ग्राम सिसनौर के निकट रविवार रात बाघ आ गया। गांव के रामसिंह, मान सिंह, मनोज, अजय, सुनील ने बताया कि सुबह जब वह अपने खेतों की तरफ गए तो गांव के दक्षिण रामसिंह के मटर के खेत में बाघ के पग चिन्ह देखकर उनके होश उड़ गए। वे लोग तुरंत अपने घर वापस आ गए और उन्होंने इसकी सूचना गांववालों और वन कर्मियों को दी। फारेस्टर राजेंद्र सिंह ने बताया नीलगाय या अन्य जंगली जानवर का पीछा करते हुए बाघ आ गया होगा पर अब उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। क्योंकि जंगल की दूरी यहां से एक किलोमीटर से भी कम है। इसलिए वह जंगल की और वापस लौट गया होगा। खेतों में पगचिन्ह मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
ग्रामीणों संग बैठक कर रेंजर ने दी जानकारी
ममरी। रेंजर बनारसी दास शाक्य ने ग्रामीणों संग बैठक में कहा कि बाघ की लोकेशन ट्रेस करना, उसे जंगल की ओर खदेड़ना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। उन्होंने नरसिंहपुर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाघ से बचाव के टिप्स दिए और खेतों में समूह बनाकर हाका लगाते हुए जाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने मंगलवार की सवेरे दुधवा से आई गंगाकली हथिनी के साथ गन्ने के खेतों में कांबिंग कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed