फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गुजरात व हिमाचल की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

गुजरात व हिमाचल की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

Mon, 18 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
गुजरात व हिमाचल की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न
खुशी - फोटो : अमर उजाला
पलियाकलां। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। इसको लेकर भाजयुमो जिलामंत्री के निवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर सभी एकत्र हुए और बाइक रैली निकाली। बाइक रैली सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, नगर अध्यक्ष आरडी राय, भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर आदि के नेतृत्व में निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। रैली माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, भीरा रोड, दुधवा रोड, नगर पालिका रोड होते हुए निकली। इसके बाद सभी ने पटाखा छोड़े। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतीश चौधरी, पूर्व जिला मंत्री श्याम आनंद, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव आनंद, राम प्रकाश भास्कर, रविंद्र गुप्ता, वरुण मिश्रा, अनुज शुक्ला, सीताराम राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed