{"_id":"5a184d4c4f1c1b86698bd973","slug":"61511542092-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडों और नारों को लेकर बखेड़ा, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडों और नारों को लेकर बखेड़ा, पुलिस पहुंची
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
शहर के मोहल्ला बेगमबाग और शिवपुरी में शुक्रवार को हरे रंग के झंडे और नारे लगाए जाने को लेकर बखेड़ा हो गया। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने बिजली के खंभों और सार्वजनिक जगहों पर हरे रंग के झंडे उतरवाकर दिए। इसके बाद मामला शांत हो गया।
मोहल्ला बेगमबाग और शिवपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार को हरे झंडे लगाए जाने और नारेबाजी का मामला सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप में वायरल हुआ। देखते ही देखते पाकिस्तान के एक कुख्यात आतंकी सरगना के नाम पर नारेबाजी करने की खबर वायरल होने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। कोतवाली पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो बिजली के खंभों पर हरे झंडे लगे मिले। कोतवाल ने खंभों पर लगे झंडों को उतरवा दिया।
विज्ञापन
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि बिजली के खंभों पर कुछ लोगों ने हरे रंग के झंडे लगाए थे, जिसको लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति उठाई थी। पुलिस मौके पर गई, लेकिन नारेबाजी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन