{"_id":"66243b930488fac27303f4f4","slug":"53-government-inter-collegesnot-even-ones-name-is-in-top-ten-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-118340-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 53 राजकीय इंटर कॉलेज...एक का भी नाम टॉपटेन में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 53 राजकीय इंटर कॉलेज...एक का भी नाम टॉपटेन में नहीं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेजों के शैक्षिक मूल्यों में सुधार लाने के लिए अच्छा खासा बजट खर्च किया जा रहा है, लेकिन इन स्कूलों की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इसकी गवाही शनिवार को जारी हुआ यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम दे रहा है। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मिलाकर 53 कॉलेज हैं। हजारों बच्चे पढ़ते हैं लेकिन एक भी बच्चे ने प्रदेश तो छोड़िए जिले की टॉप टेन सूची में जगह नहीं बनाई।
हाईस्कूल में 24 और इंटर मीडिएट में 18 ऐसे बच्चे हैं, जिन्होंने जिले की टॉपटेन सूची में जगह बनाई है। यूपी बोर्ड के जिले के हाईस्कूल का ओवरआल परिणाम देखने के बाद एक और ऐसी बात सामने आई है। राजकीय इंटर कॉलेजों में इस बार हाईस्कूल के बच्चे कम पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में हाईस्कूल में 7.94 प्रतिशत कम बच्चे पास हुए हैं। इस बार हाईस्कूल में 78.02 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जबकि पिछले साल जिले का 89.78 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। हाईस्कूल में 52736 बच्चे पंजीकृत थे, 40634 उत्तीर्ण हुए हैं।
इंटर में 2.50 प्रतिशत अधिक बच्चे हुए पास
इस बार इंटरमीडिएट में पास होने वाले बच्चों का प्रतिशत बढ़ गया है। इंटर में 2.50 प्रतिशत अधिक बच्चे पास हुए हैं। पिछले साल 75.52 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। इस बार 81.84 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। 45079 बच्चे पंजीकृत थे, 33510 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।