फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मैंथा व्यापारी की मौत

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मैंथा व्यापारी की मौत

Fri, 21 Sep 2018 06:00 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मैंथा व्यापारी की मौत
बस की टक्कर से बाइक सवार मैंथा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
राजापुर मंडी गेट के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी के पास शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के मोहल्ला कटरा निवासी मैंथा व्यापारी 35 वर्षीय आशीष कुमार गुप्ता की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
थाना लहरपुर के मोहल्ला कटरा निवासी संतोष गुप्ता ने बताया कि वह और उनका पुत्र आशीष कुमार गुप्ता मैंथा का व्यापार करते हैं। उन्होंने लखीमपुर शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में एक मकान बनवाया है। मकान में पुत्र आशीष अपनी पत्नी नेहा गुप्ता और बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह आशीष बाइक से घर जाने के लिए निकला था। राजापुर पुलिस चौकी के निकट राजापुर मंडी गेट के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) 2857 के हेड कांस्टेविल प्रोन्नत राकेश शर्मा ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आशीष गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

00000
-बाक्स-
मौत की खबर मिलते ही बदहवाश हुई पत्नी
हादसे में आशीष गुप्ता की मौत होने की सूचना जब पत्नी नेहा गुप्ता को हुई तो वह बदहवाश हो गई। एक बारगी उसे पति के दुनियां से चले जाने का विश्वास ही नहीं हुआ। पति की मौत से पत्नी नेहा गुप्ता का रो-रोकर बुरा है। उसके एक पुत्री आराध्या (5), युवराज (3) और सोयर (1) साल का है। आशीष की मौत से उनके तीनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन......
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर

बेलरायां। बेलरायां पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड रमाकांत यादव शुक्रवार की सुबह कोतवाली तिकुनियां गए थे। वापस आते समय सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन रोड पर कुशाही बाजार के निकट उनकी बाइक के सामने अचानक बकरियां आ गईं। बकरियों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट भी नहीं पहने था। सूचना पर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल होमगार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed