{"_id":"5aad30b64f1c1baa758b5eb9","slug":"51521299638-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांपत्य सूत्र में बंधेंगे करीब साठ जोडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांपत्य सूत्र में बंधेंगे करीब साठ जोडे़
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा।
धौरहरा ब्लॉक सामूहिक विवाह के आयोजन में भी कीर्तिमान की राह पर है। 19 मार्च को ब्लॉक परिसर में होने जा रहे इस आयोजन में करीब साठ जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीएम समेत कई जिलास्तरीय अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।
बीडीओ धौरहरा भीमजी उपाध्याय के मुताबिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने वाले परिवारों की संख्या 60 के आसपास पहुंच चुकी है। कोशिश की जा रही है कि यह संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए 19 मार्च को ब्लॉक परिसर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजीकृत परिवारों के साथ ही आमंत्रित अतिथियों की भी भोजन की व्यवस्था होगी।
बीडीओ ने बताया कि योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराकर विवाह करने वाले परिवार को बैंक खाते में 30 हजार रुपये शासन की ओर से दिए जाएंगे। यह धनराशि विवाह के दूसरे दिन वधू के बैंक खाते में क्रेडिट की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि शासन ने 20 हजार रुपये बैंक खाते में और 10 हजार रुपये का सामान देने की घोषणा की है। वधू अपनी पसंद का सामान खरीद सके इसके लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पूरे तीस हजार रुपये वधू के खाते में देने के आदेश दिए हैं।