फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आवासों के निरीक्षण में मिली खामियां, प्रधान पति पर रिपोर्ट दर्ज

आवासों के निरीक्षण में मिली खामियां, प्रधान पति पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jan 2018 07:36 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
आवासों के निरीक्षण में मिली खामियां, प्रधान पति पर रिपोर्ट दर्ज
25एलकेएच14, 15
विज्ञापन


लीड
आवासों के निरीक्षण में मिलीं
खामियां, प्रधान पति पर रिपोर्ट
सीडीओ और पीडी ने बिजुआ और फूलबेहड़ ब्लॉक के गांव देखे
- मानक अनुसार दीवार न बनाए जाने पर सीडीओ ने उसे तुड़वाया
- दाउदपुर के सफाईकर्मी को सस्पेंड करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
सीडीओ अमित सिंह बंसल की अगुवाई में पीडी रामकृपाल चौधरी और डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर जाकर निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता परखी, जिसमें कई तरह की खामियां मिली हैं।
बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जहानपुर में एक लाभार्थी ने प्रधान पति पर 15 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीडीओ ने आरोपी प्रधान पति को गाड़ी में लदवाकर फूलबेहड़ थाने भिजवा दिया। जहां लाभार्थी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी जहानपुर गांव में एक लाभार्थी के आवास में मानक के मुताबिक दीवार न बनाए जाने पर उसे ध्वस्त करा दिया गया। सीडीओ ने लंबे अर्से से अनुपस्थित बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत दाउदपुर में तैनात सफाईकर्मी रामकिशोर को सस्पेंड करने के आदेश डीपीआरओ को दिए हैं।
विज्ञापन

टीम ने पहले बिजुआ ब्लॉक की दाउदपुर और जहानपुर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें बच्चों की संख्या कम मिली। सीडीओ ने प्रत्येक माह की 25 तारीख को लाडली दिवस मनाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत दाउदपुर में कुल 45 प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुए हैं, जिसमें 16 आवासों का स्थलीय सत्यापन किया गया। इनमें प्लास्टर और फर्श का कार्य पूर्ण न होने पर सचिव ज्ञानेंद्र सिंह और बीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह को कड़ी फटाकर लगाते हुए सीडीओ ने अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लाभार्थी विशनू का आवास मानक विहीन मिलने पर लाभार्थी से वसूली के आदेश दिए हैं। जबकि लाभार्थी जगदीश, विभीषण और हरबंश का आवास निर्माण कार्य एक माह से बंद होने पर तीनों को नोटिस जारी करने के निर्देश बीडीओ को दिए गए। यहां लाभार्थियों के नामों की वाल पेटिंग न कराए जाने पर बीडीओ को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानपुर ग्राम पंचायत में लाभार्थी गंगाराम की दीवार मानक (नौ इंच मोटाई) से कम चार इंज की बनाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और अपने सामने ही दीवारों को तोड़वाकर आवास जमींदोज करा दिया। इसी गांव के लाभार्थी गोविंद ने प्रधान पति श्रीराम पर आवास देने के एवज में 15 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया, जिस पर सीडीओ ने बजीडीओ से आरोपों की रिकार्डिंग कराई। इसके बाद लाभार्थी और प्रधान पति को गाड़ी से फूलबेहड़ थाने ले जाया गया, जहां प्रधानपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं सचिव विकास श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाते हुए अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। फूलबेहड़ ब्लाक की ग्राम पंचायत बालूडीह में निरीक्षण के दौरान आवास अपूर्ण होने और लाभार्थियों के नामों की वाल पेंटिंग न कराए जाने पर सचिव विजय गुप्ता को चेतावनी देते हुए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके अलावा सुंदरवल, कुसमौरी और बन्नी गांव का निरीक्षण किया।

प्रधानाध्यापिका के अवकाश
पत्र पर शिक्षामित्र की संस्तुति
प्राथमिक विद्यालय जहानपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नूतन गोयल आकस्मिक अवकाश पर और शिक्षिका स्वाति श्रीवास्तव चिकित्सा अवकाश पर मिलीं, जिनके प्रार्थना पत्र को शिक्षामित्र राम लाड़ले ने संस्तुति की थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कर प्रधानाध्यापिका का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि आकस्मिक अवकाश के लिए विभाग ने मोबाइल ऐप लांच किया है, जिस पर एसएमएस नहीं भेजा गया। यहां बच्चों को अभी तक जूता मोजे और स्वेटर का वितरण नहीं किया गया है। इस पर सीडीओ ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के आदेश बीएसए को दिए हैं।


समस्त ग्राम पंचायतों में आवंटित लक्ष्य के अनुसार प्रधानमंत्री आवासों को 31 जनवरी तक पूर्ण कराया जाना है, जिसके लिए प्रतिदिन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- अमित सिंह बंसल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed