{"_id":"5a32869b4f1c1b4c528b96c4","slug":"51513260699-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा संरक्षण मुहिम के लिए सीडीओ हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा संरक्षण मुहिम के लिए सीडीओ हुए सम्मानित
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। ऊर्जा संरक्षण दिवस पर गुरुवार को लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम में अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मंत्री बृजेश पाठक ने सीडीओ अमित सिंह बंसल, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, पीओ नेडा अतुल जैन को सम्मानित किया है। वहीं प्रदेश में अव्वल रहे डॉन बास्को इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया है।
ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत विद्यालयों का यूपी नेडा की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के मामले में लखीमपुर को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था। इसके अलावा स्कूलों में एनर्जी क्लब का गठन किया गया है। यूपी नेडा के सचिव ने कुछ दिन पहले ही पत्र जारी कर डीएम, सीडीओ, डीआईओएस, पीओ नेडा की सराहना करते हुए ऊर्जा संरक्षण दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, जबकि विद्यालय में ऊर्जा संरक्षण की गतिविधियां संचालित करने में शहर का डॉन बास्को इंटर कॉलेज प्रदेश में अव्वल रहा था, जिससे यहां के प्रधानाचार्य को भी आमंत्रित किया गया था।