{"_id":"5a315f4d4f1c1b96698b8bd9","slug":"51513185101-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर कार्यालय शहर से हटाने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर कार्यालय शहर से हटाने का जताया विरोध
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन देकर वाणिज्य कर विभाग का कार्यालय शहर से बाहर स्थानांतरित करने पर आपत्ति जताई है। कहा कि शहर से दूर होने के कारण व्यापारियों को परेशानी होगी। यह कार्यालय शाहपुरा कोठी से हटाकर नगर पालिका सीमा से बाहर सात किलोमीटर दूर बेहजम रोड स्थित कालाआम गांव में खोला जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि मध्यम वर्गीय और ग्रामीण क्षेत्र के साधनहीन व्यापारी नगर से सात किलोमीटर दूर कार्यालय आने जाने में परेशान होंगे। अभी जीएसटी की जटिलता समाप्त नहीं हो पाई है। जटिलता के समाधान के लिए कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क करना और भी जटिल प्रक्रिया होगी। अपनी लेखाबही को लेकर गर्मी, जाड़े और बारिश में शहर से सात किलोमीटर दूर आना-जाना भी एक बड़ी समस्या होगी। ज्ञापन देने वाले लोगों में दिलीप गुप्ता, महेश पुरी, राजीव कुमार सर्राफ, कृष्ण कुमार कसेरा, सुशीला गुप्ता, रमेश अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।