फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आग से पांच घर जलकर राख

आग से पांच घर जलकर राख

Sat, 02 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
आग से पांच घर जलकर राख
demo pic
लखीमपुर खीरी/निघासन।
विज्ञापन

खाना बनाते समय लगी आग से गांव सिसैया में तीन घर जलकर राख हो गए। आग में 40 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं धौरहरा में गांव नान्हूपुरवा में लगी आग में दो घर जल गए।
सिसैया निवासी लापू की पत्नी शनिवार की दोपहर करीब दो बजे खाना बना रही थी। अचानक आग की लपटों ने पास में लगी खरफूस की टटिया को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक वह शोर शराबा करतीं और परिवार के लोग जान पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक गांव वाले मौके पर पहुंच पाते और आग बुझाने का प्रयास शुरू करते, इससे पहले आग ने उसके भाई दीपू और बहोरी के घर को निशाना बना लिया। तीनों घर जलकर राख हो गए। सूचना पर सौ नंबर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तीनों घरों में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। लापू ने बताया कि उसने तकिया में छिपाकर अपनी बेटी की शादी के लिए चालीस हजार रुपये रखे थे। वह भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नान्हूपुरवा निवासी रंगीलाल और ठाकुर प्रसाद के घर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। इसमें दो घर और उनमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed