{"_id":"594e45924f1c1ba56e8b46e6","slug":"51498301842-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों के कक्ष में बैठे मिले बाहरी लोग, सीएमएस ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों के कक्ष में बैठे मिले बाहरी लोग, सीएमएस ने जताई नाराजगी
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बाहरी लोगों के मौजूद होने की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेकर सीएमएस ने शनिवार को गठित टीम के साथ स्वयं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें डॉक्टरों के कक्ष सहित प्लास्टर रूम में बाहरी लोग मौजूद मिले, जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित डॉक्टरों से जवाब तलब किया हैै।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी, डॉक्टर्स रूम सहित वार्ड आदि में बाहरी लोगों की मौजूदगी और उनके द्वारा मरीजों से की जा रही धनउगाही की मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेकर सीएमएस ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम गठित करके औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन शनिवार की सुबह सीएमएस ने टीम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों के कक्ष सहित प्लास्टर रूम में बाहरी व्यक्ति बैठे मिले। सीएमएस द्वारा पूछताछ किए जाने पर ना तो बाहरी लोग ही कुछ बता सके और न ही डॉक्टर ही। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण के दौरान डॉ. संतोष मिश्रा, मेट्रन रजनी मसीह, फार्मेसिस्ट डॉ. विमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
............
वर्जन
निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों के पास और प्लास्टर रूम में बाहरी व्यक्ति मिले थे। इस पर संबंधित डॉक्टरों से जवाब तलब किया जाएगा और उसके बाद प्रशासनिक कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ.मनोज कुमार सीएमएस
--------------