{"_id":"0995e35fa7ff566dd077d0cd1228757a","slug":"4887-million-grant-for-health-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 4887 लाख की कार्ययोजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 4887 लाख की कार्ययोजना मंजूर
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Jan 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब साढे नौ माह बीत जाने के बाद वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न पूलों में 4887.88 लाख की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इस क्रम में करीब तीन करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हुई है। अब डीएम की संस्तुति के बाद संबंधित मदों में धनराशि आवंटित की जाएगी, जिसके बाद जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आने की उम्मीद है।
चालू वित्त वर्ष 2014-15 में वार्षिक कार्ययोजना देर से मंजूर होने के चलते स्वास्थ्य सेवाएं खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित थीं। इस बार पूलवार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धनराशि आवंटित की गई है। प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 2563.17 लाख की योजना मंजूर हुई है। स्वास्थ्य मिशन के तहत चलने वाली योजना जैसे जेएसवाई आदि के लिए 1270.29 लाख धनराशि मंजूर हुई है। नियमित टीकाकरण के लिए 302.71 लाख की धनराशि आरक्षित की गई है। नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के लिए 72.79 लाख की स्वीकृति मिली है। कम्युनिकेबल डिसीजेज पूल में 345.96 लाख और नान कम्युनिकेबल डिसीजेज पूल में 323.43 लाख मंजूर हुए हैं। इसी तरह एनआईडीडीसीपी पूल में 9.53 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
सीएमओ डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि प्रदेश शासन से कार्ययोजना स्वीकृत होने के साथ ही कुछ धनराशि मिली है। संस्तुति के लिए फाइल डीएम के पास भेजी जा रही है, जिसके बाद धनराशि का उपभोग किया जाएगा।