फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   42 girls of Tharu tribe taken to Delhi in the name of studies... 27 were sent home

Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई के नाम पर दिल्ली ले गए थारू जनजाति की 42 लड़कियां... 27 को घर पहुंचाया गया

Sun, 16 Jun 2024 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
42 girls of Tharu tribe taken to Delhi in the name of studies... 27 were sent home
लखीमपुर खीरी। पढ़ाई के नाम पर चंदनचौकी से दिल्ली ले जाई गईं थारू जनजाति की 42 बालिकाओं-किशोरियों को दिल्ली की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने छुड़ाया है। इनमें से 27 किशोरियों को सत्यपान के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इन्हें कौन सी संस्था कब दिल्ली ले गई, फिलहाल इसका उत्तर किसी अधिकारी के पास नहीं है। जनजाति विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने भी अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

18 अप्रैल को इन लड़कियों के बारे में जानकारी सामने आने के बाद सीडब्ल्यूसी टीम ने एक हफ्ते पहले उन्हें न्यायालय के आदेश पर दिल्ली के साउथ क्षेत्र से रेस्क्यू किया। इनकी उम्र 10 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है।स्थानीय समिति के मुताबिक दिल्ली में जहां ये लड़कियां रह रही थीं, वहां इन्हें ठहराने की कोई अनुमति नहीं थी। न ही वहां ठहराने लायक व्यवस्थाएं थीं।
विज्ञापन


दिल्ली की सीडब्ल्यूसी टीम ने सभी को अपने संरक्षण में लेने के बाद 27 लड़कियों को बीते मंगलवार को लखीमपुर जिले की टीम के सुपुर्द किया। 10 लड़कियों को दिल्ली के सरकारी संरक्षण गृह में रखा गया है। बाकी पांच के बारे में अफसर नहीं बता पा रहे हैं कि वे कहां हैं। न ही यह जवाब है कि जिले में पढ़ाई-लिखाई की समुचित व्यवस्था होने के बाद भी इन लड़कियों को बाहर क्यों भेजा गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने 27 लड़कियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed