फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत

Thu, 04 Apr 2019 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत
भीखमपुर। गोला मिल को गन्ना बेचने जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज को लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद के गांव चांदामाऊ के प्रधान अशोक गौतम पत्नी जुगवती के साथ मंगलवार को गोला के बाजार से खरीदारी करने गए थे। वहां से प्रधान अशोक गौतम पत्नी जुगवती और ढाई साल के पुत्र अजीत देर शाम सात बजे बाइक से लौट रहे थे। घरथनियां मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें प्रधान की पत्नी जुगवती (34) के सिर और पैर में गंभीर रूप से चोटें आईं। मौके पर पहुंचे हैदराबाद एसओ सियाराम ने घायल जुगवती को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय हरगांव के पास उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। प्रधान के परिवार में उनकी पत्नी तीन पुत्रों अभिषेक, अभिजीव और अजीत को पीछे छोड़ गईं। प्रधान के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed