{"_id":"5c3dc4adbdec227342744939","slug":"41547551917-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत
लखीमपुर खीरी। शहर के मलेरिया ऑफिस के पास एक खेत में मडै़या डालकर रहने वाले एक ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव सोमवार की शाम चारपाई पर बरामद हुआ। पुलिस स्वभाविक मौत मान रही है।
जेल गेट चौकी इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद के पास भोलाराम वर्मा का खेत हैं। खेत पर करीब 15 साल से मोहल्ला घोसियाना निवासी पदम सिंह मडै़या डालकर रहता था और खेत की रखवाली करता था। सोमवार की शाम कुछ लोग जब खेत की तरफ गए तो देखा कि वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। इससे आसपास सनसनी फैल गई। खेत स्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर चौकी इंचार्ज दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक पदम सिंह अकेला ही रहता था। पुलिस ने परिवार वालों के न आने पर शव को मोरचरी में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पर चोट आदि के कोई निशान नहीं हैं। उन्होंने स्वभावकि मौत होने की आशंका जताई है।