{"_id":"5c20d3f7bdec22570e790164","slug":"41545655287-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की चौपाल में किसानों ने उठाया गन्ना तौल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की चौपाल में किसानों ने उठाया गन्ना तौल का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल में उठा गन्ना तौल का मुद्दा
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह पर सोमवार को खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने चौपाल लगाई। चौपाल में किसानों ने सप्लाई पर्ची और गन्ना तौल का मुद्दा जोर शोर से उठाया।
किसानों ने सांसद से कहा कि गेट की पर्ची गेट पर और सेंटर की पर्ची सेंटर पर नहीं तौली जा रही है। जिस पर सांसद ने चौपाल में मौजूद चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक लालता प्रसाद सोनकर से किसानों की समस्या दूर करने की बात कही। साथ ही चीनी मिल के अधिकारियों को हिदायत देते हुए गेट और सेंटर के बीच गन्ने की समानुपातिक खरीद करने को कहा। किसानों ने फर्जी सट्टे का भी मामला उठाया। इस पर सांसद ने कहा कि सट्टे से संबंधित जो भी मामला सामने आया है। इसकी जांच कराकर संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सांसद ने चीनी मिल के मुख्य अभियंता और प्रधान प्रबंधक से मिल को पूरी क्षमता पर चलाने की बात कही। साथ ही कहा कि आगे इसकी समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सुनील बत्रा, त्रिलोकी नाथ देवडिय़ा, सुरेंद्र गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, सुरेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।