{"_id":"5bafb8af867a55012c35147f","slug":"41538242735-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा में छह लोगों में डेंगू होने से हड़कंप, लखनऊ में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा में छह लोगों में डेंगू होने से हड़कंप, लखनऊ में चल रहा इलाज
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
29 एलकेएच 14
धौरहरा में छह लोगों को डेंगू होने से हड़कंप, लखनऊ में चल रहा इलाज
क्रासर......
धौरहरा के मोहल्ला शुक्ला एवं पठान वार्ड के हैं निवासी
सीएमओ डेंगू की पुष्टि से कर रहे इनकार
अमर उजाला ब्यूूरो
धौरहरा । नगर पंचायत में गंदगी का अंबार है तो दूसरी तरफ जलभराव भी है। जिस कारण कस्बे में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप फैलने लगा है। कस्बे के शुक्ला वार्ड के कई लोग बुखार की चपेट में हैं, जिसमें से पांच लोगों को डेंगू होना बताया जा रहा है। जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। हांलाकि जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डेंगू होने की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि लखनऊ में यदि किसी को डेंगू, जेई आदि की पुष्टि होती है तो उसकी रिपोर्ट जिले भर में आती है।
जलभराव और गंदगी के कारण कस्बे के शुक्ला वार्ड, पठान वार्ड एवं कोरियाना में मच्छरों का प्रकोप है। इससे मोहल्ले के कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। शुक्ला वार्ड निवासी बिन्नू शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, 16 वर्षीय ध्रुव पुत्र अवधेश मिश्रा शिवम तिवारी 12 पुत्र सतेंद्र तिवारी, आकाश पुत्र विशंभर शुक्ला एवं अजय कुमार को बुखार आने पर पहले कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो घरवाले पीड़ितों को लखनऊ ले गए। बिन्नू शुक्ला को उजाला अस्पताल, अजय कुमार को मेडिकल कॉलेज, आकाश कुमार को हैरीटेज अस्पताल, ध्रुव को बलरामपुर अस्पताल सहित शिवम एवं रमाकांत मिश्रा को अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घरवालों का कहना है कि अस्पताल में जांच कराने पर इन सभी को डेंगू होना बताया गया है।
..........
छह में डेंगू मिलने से मचा हडकंप
कस्बे के छह लोगों में डेंगू की पुष्टि होने की जानकारी से कस्बावासियों में हड़कंप मच गया है। बुखार पीड़ितों को लेकर उनके घरवालों में खौफ है। मोहल्लेे के लोगों का कहना है कि नियमित साफ सफाई न होने से संक्रामक रोग पांव पसार रहे हैं, लेकिन पंचायत प्रशासन न तो सफाई कराने के लिए चेता है और न ही फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए। वहीं भाजपा नेता रमाशंकर शुक्ल ने ईओ से नियमित सफाई एवं फांगिग और छिड़काव कराने की मांग की है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरआर वर्मा का कहना है कि हाल ही में वार्ड में शिविर लगवाकर दवाएं वितरित कराई थीं, लेकिन किसी में भी डेंगू होने की जानकारी नहीं है ।
विज्ञापन
..........
निरंतर कराई जा रही फागिंग
29 एलकेएच 15
कस्बे में निरंतर फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। रही बात गंदगी और जलभराव की तो नियमित सफाई कराई जाती है। दलित बस्ती में जलभराव की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा कुछ है तो उसकी सफाई कराई जाएगी।
जितेंद्र कुुमार ईओ नगर पंचायत धौरहरा
...........
प्लेट्लेटस का कम होना डेंगू नहीं
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि बुखार एवं संक्रमण की स्थित में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं, लेकिन इसका कम होना डेंगू की पुष्टि नहीं करता। एलाइजा जांच से ही डेंगू की पुष्टि होती है।
.....
डेंगू का कारण
1. एडीज इजिप्टी नामक मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है, यह सुबह के समय काटता है।
2. यह मच्छर रुके हुए साफ पानी जैसे कूलर एवं पानी की टंकी आदि में पनपता है।
3. डेंगू एक तरह का वायरल इंफेक्शन है। यह वायरस चार तरह डेनवी एक, दो, तीन और चार तरह का होता है। मच्छर के काटने से यह वायरस खून में चला जाता है।
........
लक्षण
सर्दी लगकर तेज बुखार आना, सिरदर्द होना
आंखों में दर्द होना, शरीर में सूजन होना
त्वचा पर लाल निशान आ जाना
पेशाब लाल रंग का आना, काले दस्त आना
दौरे आना और बेहोशी छा जाना
........
वर्जन
धौरहरा में किसी के भी डेंगू होने की जानकारी नहीं है और न ही डेंगू की पुष्टि संबंधी रिपोर्ट लखनऊ से आई है। फिर भी रविवार को टीम धौरहरा भेजकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के साथ बुखार पीड़ितों की ब्लड स्लाइड बनवाई जाएंगी।
डॉ. मनोज अग्रवाल सीएमओ