{"_id":"5a084c7a4f1c1bec538bc9cd","slug":"41510493306-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंजहा गांव के खेतों में दिखा बाघ, पगचिन्ह भी दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंजहा गांव के खेतों में दिखा बाघ, पगचिन्ह भी दिखे
Updated Sun, 12 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
गांव मुंजहा में दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर एक बाघ ने दस्तक दी है। खेतों में बाघ के देखे जाने के साथ ही कई स्थानों पर उसके पगचिह्न भी मिले हैं। बाघ के होने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई है, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी की सूचना वन विभाग को दी है।
बता दें कि दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे गांवों में आए दिन जंगली जानवरों की चहलकदमी बनी रहती है। कभी जंगली हाथियों के झुंड किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल को रौंदकर बर्बाद कर देता है, तो कभी बाघ गांवों में दस्तक देते हुए ग्रामीणों और पालतू पशुओं को निवाला बना लेता है। रविवार को मुंजहा के खेतों में गन्ना काटने गए तीन ग्रामीणों को बाघ दिखाई दिया। ग्रामीण रामपाल, राम किशोर और मेवालाल ने बताया कि वह रविवार सुबह अपने खेतों की तरफ गए थे। वहां गन्ने के खेत में उन्हें बाघ बैठा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वह वापस गांव की ओर भाग आए। खेतों के आसपास बाघ के पगचिह्न भी दिखाई दिए है। बाघ की गांव के पास आमद से ग्रामीणों में दहशत के साथ हड़कंप मचा है। गन्ना सीजन में गन्ने की फसल काटने जाने से ग्रामीण कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
रेंजर ने दी भुइयां देवी मंदिर के
मेले में सतर्क रहने की दी सलाह
ममरी। महेशपुर जंगल में स्थित माता भैया देवी के मंदिर पर 23 नवंबर को लगने वाले अर्द्धवार्षिक मेले को लेकर मंदिर कमेटी के राजपाल सिंह गौर, इंद्र सिंह हरविंदर सिंह आदि लोग रेंजर महेशपुर मोहम्मदी से मिले और गन्ने के खेतों में घूम रहे बाघ की निगरानी बढ़ाने की मांग की। वही रेंजर एसएन यादव ने मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं, खेतों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।