फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नोटबंदी से रोजगार सृजन के अवसर हुए कम

नोटबंदी से रोजगार सृजन के अवसर हुए कम

Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी से रोजगार सृजन के अवसर हुए कम
नोटबंदी से रोजगार सृजन के अवसर हुए कम - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के तत्वावधान में व्यापारी सम्मान समारोह हुआ। एक गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नितिन अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के कई व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने व्यापारी दिलीप गुप्ता, बृजेश पटवा, सुमित पुरी, रोहित गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रदीप शाह और मोहन बाजपेयी को स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य शशांक यादव ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी की वजह से देश में रोजगार सृजन के अवसर घटे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर मोहन बाजपेयी ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सरकार की अनुचित नीतियों का विरोध करें। मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने संगठन में शामिल होने वाले व्यापारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजपाल सिंह, आशीष गुप्ता, कुलदीप चौरसिया, श्रवण अग्रवाल, शमशाद खां, गौरव गुप्ता, संदीप सोनी, अकीदत अली खां, राजकमल, कमलेश पटवा को भी संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुराग पटेल, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, अमित कुमार, इशरत अली बृजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed