फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जंगल में कटरूआ बीनने पर लगी रोक

जंगल में कटरूआ बीनने पर लगी रोक

Sun, 09 Jul 2017 05:43 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
जंगल में कटरूआ बीनने पर लगी रोक

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी /बांकेगंज। पीलीभीत जिले में ताबड़तोड़ हो रहे बाघ के हमलों को देखते हुए दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने जंगल के अंदर कटरुआ और धरती फूल बीनने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। डीएफओ अखिलेश पांडे ने जंगल के अंदर कटरूआ और धरती फूल बीनने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

बारिश के मौसम में जंगल में होने वाले कटरुआ और धरती के फूल निकालने के लिए हर रोज सैकड़ों लोग जंगल के अंदर घुस जाते हैं। इससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में खलल पड़ता है। प्राय: बाघ और अन्य हिंसक वन्यजीव प्राकृतिक आवास में खलल पड़ने से जंगल के बाहर आ जाते है, और आक्रामक होकर इंसानों पर हमला कर देते है। उसी स्थिति से निपटने के लिए डीएफओ अखिलेश पांडे ने वन कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि वह जंगल के अंदर किसी अवांछित व्यक्ति को जाने न दें। ऐसा होने पर कटरुआ बीनने वालों के साथ-साथ जिम्मेदार वन कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ के इस आदेश के बाद वन कर्मियों ने जंगल के अंदर कटरुआ और धरती के फूल बीनने जाने वाले लोगो की धर पकड़ तेज कर दी है। इससे बरसात के मौसम में सैकड़ों लोगो की रोजी-रोटी पर भी संकट आ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed