{"_id":"6a0df2e4f8e13d90e60361a3","slug":"40-crore-rupees-will-change-the-picture-of-23-roads-of-the-district-inspection-completed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-175602-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 40 करोड़ से जिले की 23 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, निरीक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 40 करोड़ से जिले की 23 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, निरीक्षण पूरा
Wed, 20 May 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
नीमचेनी से कैमा संपर्क मार्ग। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से जिले की 23 सड़कों के निर्माण और सुधार की योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस के बाद विभाग को विधायकों से वार्ता कर जर्जर सड़कों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने सभी प्रस्तावित सड़कों का निरीक्षण पूरा कर लिया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। जिन सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें जंधेरा से परसिया तक डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण पर 103 लाख रुपये खर्च होंगे। मिन्नापुर से करनपुर के पास लखीमपुर-मैंगलगंज मार्ग तक संपर्क मार्ग निर्माण पर 209 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
नीमचेनी से कैंमा तक संपर्क मार्ग 95 लाख रुपये में बनाया जाएगा, जबकि 1.76 किलोमीटर गरगटिया संपर्क मार्ग का निर्माण 121 लाख रुपये में होगा। इसके अलावा फेंजुल्लापुर से सेनपुर तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण 71 लाख रुपये से कराया जाएगा।
दरियापुर से अंधपुर तक 1.80 किलोमीटर संपर्क मार्ग पर 143 लाख रुपये खर्च होंगे। सरजननगर से हरदीसपुर तक तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग 265 लाख रुपये की लागत से बनेगा। बहादुरनगर गुरुद्वारे से अंबारा तक संपर्क मार्ग का निर्माण 175 लाख रुपये में कराया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, धनराशि स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली इन सड़कों के बनने से आवागमन बेहतर होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- --
गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कें लंबे समय से खराब हालत में थीं, जिससे किसानों, छात्रों और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। मिन्नापुर क्षेत्र की सड़क बनने से आवागमन आसान होगा।
-जब्बार खान, प्रधान मिन्नापुर
-- -- -- -- --
ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों के कारण लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस योजना से गांवों की तस्वीर बदलेगी। किसानों को फसल बाजार तक पहुंचाने में भी सहूलियत होगी।
-अंकुर पांडे, ग्राम गुलचौरा
-- -- -- -- -- -
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चिह्नित खराब सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय विधायकों से भी संपर्क कर अन्य खराब सड़कों की सूची मांगी गई है, ताकि उन्हें भी योजना में शामिल किया जा सके।
-तरुणेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड