फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2,709 disabled Equipment will be dealt

2,709 विकलांगों को बांटे जाएंगे उपकरण

Tue, 20 Jan 2015 10:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Jan 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
2,709 disabled Equipment will be dealt
केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर पंजीकृत 2709 विकलांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगे। बीती 12, 13 और 14 दिसंबर को सांसद अजय मिश्र टैनी ने लखीमपुर खीरी, पलिया और निघासन में विकलांगों के पंजीकरण शिविर का आयोजन किया था। इनमें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के टेक्नीशियनों ने जिले के 2709 विकलांगों का परीक्षण कर उन्हें पंजीकृत किया था।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि अंबरीश सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में सुबह 10 बजे से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद्र गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सांसद अजय मिश्र टैनी विकलांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगे। इसमें उन्हीं लाभार्थियों को उपकरण दिए जाएंगे जिनको परीक्षण के  बाद पंजीकरण स्लिप दी गई है। पंजीकृत लाभार्थियों विकलांग स्लिप लाना जरूरी है।
विज्ञापन

सांसद अजय मिश्र टैनी ने जिला पंचायत मार्केट स्थित संसदीय कार्यालय में बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बैठक में जिला महामंत्री अरविंद सिंह संजय, आशीष मिश्र मोनू, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्र, अंबरीश सिंह, योगेश वर्मा, अनूप शुक्ला, राहुल चौरसिया, सुरेंद्र कश्यप, मुदित अग्रवाल, अलंकार पटेल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपकरण बंटेंगे
ट्राईसाइकिल    1349
बच्चों के लिए ट्राईसाइकिल    55
बड़ी व्हील चेयर    60
छोटी व्हील चेयर    30
बैशाखी    470
बैशाखी छोटी    428
कान की मशीन    229   
नेत्रहीनों के लिए छड़ी    02
एल्बोक्रेच    02
वाकिंग स्टिक    41

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed