फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   38 Indian prisoners are still absconding from Nepal jails

Lakhimpur Kheri News: नेपाल की जेलों से 38 भारतीय कैदी अब भी हैं फरार

Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
38 Indian prisoners are still absconding from Nepal jails
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में जेन-जी आंदोलन के तहत धनगढ़ी-कैलाली व कंचनपुर जिलों की जेलों से फरार हुए 1117 कैदियों में से अब तक 593 ही पुलिस ने पकड़े हैं। 48 भारतीय कैदियों में से अब भी 38 कैदी फरार हैं। नेपाल पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को जेन-जी आंदोलन के तहत कैलाली समेत सुदूर पश्चिम प्रदेश के नौ जिलों में स्थित सात जेलों से 1458 कैदी फरार हो गए थे। धनगढ़ी-कैलाली के जिला कारागार के जेलर चिरंजीवी सापकोटा ने बताया कि 667 कैदी चोरी, लूटपाट, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या समेत आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। इसमें से सात कैदियों की उसी दिन रिहाई भी होनी थी। आंदोलन के समय 660 कैदी फरार हो गए थे। इसमें एक भारतीय कैदी समेत 271 को पकड़ा जा चुका है। 17 भारतीय अब भी फरार हैं।
विज्ञापन

उधर, कंचनपुर जिले के जेलर रामदत्त जोशी ने बताया कि जेल से 478 कैदी में 457 फरार हुए थे और इसमें से 332 कैदियों को पकड़ा जा चुका है। जेल से भागे 28 भारतीय कैदियों में से नौ को पकड़कर जेल में डाल दिया गया है। 19 भारतीय कैदी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed