{"_id":"69823e4e6bc7b45fa609f49f","slug":"34-candidates-filed-nominations-for-the-bar-association-elections-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167435-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी। बार एसोसिएशन के सात फरवरी को प्रस्तावित वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 34 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
मुख्य चुनाव अधिकारी रामखिलावन मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अवधेश चंद्र त्रिवेदी, गोविंद खरे और प्रद्युमन मिश्र मैदान में हैं। महामंत्री पद पर अनुज कुमार पांडे, पुनीत कुमार दीक्षित, धीरेंद्र प्रताप सिंह और पंकज कश्यप ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष वरिष्ठ पद के लिए रोहित कुमार मिश्र और बृजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम के लिए अरुण कुमार पंकज और प्रवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर अनूप कुमार सिंह और प्रभात कुमार, जबकि उपाध्यक्ष तृतीय पद के लिए आलोक कुमार शुक्ल ने नामांकन दाखिल किया है।
संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर पंकज वर्मा, मो. दानिश खान और अंकित तिवारी, संयुक्त मंत्री द्वितीय के लिए दीपांकर हंस और संयुक्त मंत्री तृतीय पद पर कुलदीप कुमार सिंह प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद के लिए विमल कुमार और अनादि मिश्र के बीच मुकाबला होगा। शासी परिषद वरिष्ठ पद के लिए सिराज अली, रईस अहमद, हरबंस कुमार शुक्ल, उदित कुमार सिंह, दाताराम श्रीवास्तव और सुरेश चंद तिवारी ने नामांकन किया है।
शासी परिषद कनिष्ठ पद के लिए शशांक गुप्ता, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश वाजपेई, राजपाल सिंह, प्रताप सिंह और गुरजिंदर सिंह ने पर्चे दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी बी.पी. सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गुरजिंदर सिंह का नामांकन निरस्त कर दिया गया।