फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   33 KV line fails due to storm and rain, power crisis in the entire district

Lakhimpur Kheri News: आंधी-पानी से 33 केवी लाइन फेल, जिलेभर में बिजली संकट

Sun, 31 May 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
33 KV line fails due to storm and rain, power crisis in the entire district
बांकेगंज में तेज आंधी से बिजली का खंभा टूटा। स्त्रोत-विभाग।
लखीमपुर खीरी/उचौलिया/बांकेगंज। रविवार को आई आंधी और बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई। कई स्थानों पर पेड़ और डालियां बिजली लाइनों पर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शहर में 33 केवी मेन लाइन फेल होने से बिजली गुल हो गई, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों तक आपूर्ति ठप रही। शहर में आंधी और बारिश के बाद 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशा और उसे ठीक कर सप्लाई बहाल कराई। दुर्गा माता मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी, नई बस्ती, राजापुर मंडी, अस्पताल रोड, बहादुर नगर, पंजाबी कॉलोनी, एलआरपी रोड, पटेल नगर और पिपरिया समेत कई क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी में खंभा टूटने और बाबूराम सर्राफ नगर में फॉल्ट के चलते कई घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। बांकेगंज क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गई। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर खेतों में गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव भी हो गया। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शहर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
उचौलिया में हफ्तेभर बाद भी बिजली बाधित
उचौलिया क्षेत्र में पिछले सोमवार को आई आंधी और बारिश के बाद बाधित हुई बिजली आपूर्ति रविवार तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी, पेयजल संकट और मोबाइल चार्जिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। आंधी में 33 केवी लाइन के कई पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। एसडीओ मोहम्मदी शुभम मौर्य ने बताया कि पोल खड़े कर दिए गए हैं और तार खींचने का काम चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

बांकेगंज में तेज आंधी से बिजली का खंभा टूटा। स्त्रोत-विभाग।

बांकेगंज में तेज आंधी से बिजली का खंभा टूटा। स्त्रोत-विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed