फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   318 students selected for National Income and Merit Based Scholarship Examination

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पर आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा 318 छात्र चयनित

Mon, 02 Mar 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
318 students selected for National Income and Merit Based Scholarship Examination
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय आय व योग्यता पर आधारित छात्रवृत्ति की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इस सूची में 318 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। सफल छात्राें को हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस परीक्षा में 2614 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ नवंबर को जिले के नौ केंद्रों पर राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में 2614 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा का परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। बीते रविवार की देर शाम परीक्षा परिणाम घोषित हुए तो विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षा में 318 विद्यार्थी सफल हुए। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा को आर्थिक सहयोग मिलेगा। वहीं अभिभावकों ने भी इसे बच्चों की मेहनत और विद्यालयों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed