{"_id":"587262a34f1c1be165ba7ec2","slug":"3174-children-were-included-in-the-entrance-examination-of-upstart","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3174 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3174 बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
जिले भर में 15 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा, 3758 थे पंजीकृत, 584 ने परीक्षा छोड़ी
जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कक्षा छह की 40 सीटों पर प्रवेश के लिए रविवार को ब्लाकवार 15 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई, जिसमें पंजीकृत 3758 बच्चों के सापेक्ष 3174 बच्चे ही परीक्षा में बैठे। जबकि 584 बच्चे प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ओपी गुप्ता और प्रधानाचार्य अनीता कुमारी की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई गई। इसके अलावा परीक्षा में 15 सीएलओ, 15 अधीक्षक और 15 बीईओ की ड्यूटी लगाई गई।
गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई प्रवेश परीक्षा में 320 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य डॉ आत्मप्रकाश दीक्षित ने बताया कि 16 कमरों के प्रत्येक कक्ष में 20 परीक्षार्थी बैठाए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय के सीएलओ दिवाकर मिश्र ने बताया कि कक्षा छह में 40 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है।
पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में पर्यवेक्षक सीएलओ यशवीर सिंह, खंड शिक्षाधिकारी ओमकार सिंह तथा प्रधानाचार्य डोरीलाल भार्गव की देखरेख में परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कुल 170 बच्चों में से पांच बच्चों के फार्म रिजेक्ट किए गए। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से प्रारंभ होकर डेढ़ बजे तक चली। बांकेगंज। पंजीकृत 230 विद्यार्थियों में 71 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
निघासन। जिला पंचायत इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि 216 बच्चे पंजीकृत थेए जिसमें 32 बच्चे अनुपस्थित रहे।
मोहम्मदी। कस्बे के जीजीआईसी में नवोदय प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। केंद्र पर कुल 141 बच्चे पंजीकृत थेए जिसमें 126 उपस्थित रहे जबकि 15 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी।
मितौली। कस्बा स्थित राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 48 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। मालूम हो कि परीक्षा केंद्र राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में कुल 435 बच्चो ने रजिस्ट्रेशन कराया था, किंतु 387 बच्चों ने परीक्षा दी, 48 बच्चे अनुपस्थित रहे है।
धौरहरा। राजकीय इंटर कॉलेज में 100 छात्र छात्राएं ने परीक्षा दी।
बिजुआ। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में आयोजित नवोदय परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा में पंजीकृत 178 छात्रों में से 13 छात्र गैरहाजिर रहे।
फरधान। ब्लाक बेहजम के खंड शिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश की देखरेख में परीक्षा में 263 बच्चों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 240 बच्चों ने ही परीक्षा दी। 23 बच्चे अनुपस्थित रहे।