{"_id":"5c1fcea4bdec2256a32efc09","slug":"31545588388-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी वासियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, बनेगा हाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी वासियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, बनेगा हाल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उम्मीदों पर फिरा पानी, खीरी स्टेशन नहीं, हाल्ट बनेगा
खीरी टाउन। सीतापुर मैैलानी रेलप्रखंड का खीरी रेलवे स्टेशन हाल्ट बनेगा या स्टेशन, इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कस्बे के लोग खीरी को स्टेशन बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। उधर, रेलवे उसे हाल्ट बनाने की तैयारी में है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि स्टेशन बनाने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिला है।
2016 में आमानपरिवर्तन शुरू होने के दौरान खीरी स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने की जानकारी मिलते ही कस्बे के लोग आक्रोशित हो उठे थे और सभी ने खीरी एकता परिषद के बैनर तले स्टेशन बचाओ अभियान की मांग को लेकर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया। परिषद के लोग खीरी को स्टेशन और परिसर में ही मालगोदाम का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। इसके लिए पदाधिकारियों ने पहले तो डीएम के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भेजा और उसके बाद पूर्व खीरी सांसद जफर अली नकवी के नेतृत्व में तत्कालीन डीआरएम आलोक कुमार सिंह को स्टेशन बनाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा था। इस पर रेलवे अधिकारियों ने खीरी को क्रॉसिंग स्टेशन बनाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन खीरी को हाल्ट ही बनाया जाएगा, क्योंकि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि खीरी को स्टेशन बनाने संबंधी अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। यदि कोई आदेश मिलता है तभी उस पर विचार किया जाएगा। फिलहाल खीरी का हाल्ट बनना ही प्रस्तावित है।
विज्ञापन
तत्कालीन डीआरएम ने रेलवे स्टेशन ही बनाए जाने का आश्वासन दिया था। इसके हाल्ट बनाए जाने संबंधी कोई जानकारी नहीं है। यदि हाल्ट बनाया गया तो खीरी एकता परिषद फिर से आंदोलन करने के लिए विवश होगी।
विज्ञापन
- अशरफ खान, अध्यक्ष खीरी एकता परिषद