{"_id":"5bee9ce6bdec226988377242","slug":"31542364390-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाई पति के तबादले और सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाई पति के तबादले और सुरक्षा की गुहार
Updated Fri, 16 Nov 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला ने लगाई पति के तबादले और सुरक्षा की गुहार
ममरी। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट में 22 वर्षों से तैनात एक वनकर्मी की जान को खतरा बताते हुए उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री और वन अधिकारियों को भेजे पत्र में तबादले और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव वन, मुख्य वन संरक्षक लखनऊ आदि को भेजे पत्र में वनरेंज की देवीपुर बीट में वन दरोगा के पद पर तैनात रामप्रसाद की पत्नी सुशीला देवी ने कहा है कि उसके पति 22 वर्षों से इसी बीट में कार्यरत हैं, जो अपनी तैनाती के दौरान कई लकड़ी माफियाओं के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर चुके हैं। जिससे बौखलाए लकड़ी माफिया उनसे दुश्मनी मानने लगे हैं। इसके साथ ही बाघ के हमले को लेकर 18 जून को सुंदरपुर गांव में और 27 सितंबर को रेंज कोठी में अयोध्यापुर के ग्रामीण उन पर प्राणघातक हमला कर चुके हैं, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली मोहम्मदी और थाना हैदराबाद में दर्ज है। जिससे उन्हें जान का खतरा बना है।
महिला ने अधिकारियों से उसके पति को अन्यत्र हटाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसी दशा में उसके पति के साथ कभी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। महिला ने अधिकारियों से संज्ञान लेने, उसके पति को अन्यत्र हटाने की गुहार लगाई है।