फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का निधन

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का निधन

Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का निधन
30 एलकेएच 451
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का निधन
खीरी की राजनीति के पुरोधा थे, जिले भर में शोक की लहर
दो बार प्रदेश सरकार में मंत्री और पांच बार रहे विधायक

लखीमपुर खीरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रह चुके निघासन के विधायक रामकुमार वर्मा का दोपहर करीब एक बजे लखनऊ के मिडलैंड अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। करीब छह महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। वह पांच बार विधानसभा के सदस्य रहे। वह तीन बार हैदराबाद (अब गोला गोकर्णनाथ) से और दो बार निघासन विधानसभा से विधायक रहे। रामकुमार वर्मा दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर रविवार को उनके लखनऊ स्थित लक्ष्मणपुरी आवास पर रखा गया। सोमवार को सुबह नौ बजे से लखीमपुर स्थित भाजपा कार्यालय में उनका शव अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। पश्चात थाना नीमगांव स्थित उनके पैतृक गांव ओदरहा ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रामकुमार वर्मा ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील प्रचारक के रूप में निघासन से 1982 में शुरू किया था। इसके बाद वह संघ के विस्तारक भी बनाए गए। विकास खंड मितौली के गांव ओदरहा में साधारण परिवार में जन्मे राम कुमार वर्मा पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। संघ के सेवक रहते हुए उन्होंने वकालत की पढ़ाई की और लखीमपुर सदर क्षेत्र के मुहल्ला संतोष नगर कॉलोनी में रहने लगे। फिर सक्रिय राजनीति में आ गए। पहली बार तत्कालीन विधानसभा हैदराबाद से 1989 में विधायक चुने गए। इसके बाद इसी विधानसभा से 1991 में भी वे मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में विधायक बने और लोक निर्माण मंत्री बनाए गए 1993 का चुनाव जीतने के बाद रामकुमार वर्मा के पास सरकार वित्त मंत्री और लोक निर्माण राज्य मंत्री का भी दायित्व रहा। फिर 1996 में जीतने के बाद में सहकारिता मंत्री बनाए गए इसके बाद 2014 का उप चुनाव में निघासन विधानसभा में हारे और 2017 में विधानसभा के लिए एक बार फिर निघासन से ही चुने गए, जहां से वह वर्तमान में विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed