{"_id":"5a3a97fb4f1c1bee6a8b4fa8","slug":"31513789435-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस में छाया रहा गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस में छाया रहा गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। किसान दिवस पर हुई बैठक में बुधवार को बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया, जिस पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में उपस्थित गन्ना विभाग एवं चीनी मिलों के अधिकारियों को तत्काल किसानों को भुगतान करने के निर्देश दिए। 14 दिनों के अंदर भुगतान सुनिश्चित न कराने पर डीएम ने चीनी मिल अध्यासियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने किसानों से फसलों के अवशेष न जलाने की अपील की।
जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस पर उप कृषि निदेशक एलबी यादव ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में किसान पाठशाला चलाई गई, जिसमें काफी किसानों ने भागीदारी की है। उन्होंने किसान पाठशाला को सार्थक कदम बताते हुए किसानों की इसमें रुचि लेने की सराहना की।
उन्होंने सभी योजनाओं में किसानों को देय अनुदान के बारे में जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय भार्गव ने किसानों को उद्यान विभाग से संबंधित किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सुहेल ने गन्ने की कटाई के बाद बोई जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपस्थित किसानों ने गन्ना विभाग के बारे में पर्ची न मिलने, समय से भुगतान न होने, गन्ने की फसल की उत्पादकता के अनुसार मिलों द्वारा गन्ने की खरीद न करने की शिकायत डीएम से की। किसान वेद प्रकाश गुप्ता ने पर्ची में धांधली, तौलने की समस्या बताई। तो किसान आलोक शुक्ला, मेवा लाल अवस्थी ने बजाज मिल पलिया द्वारा पिछले वर्ष का भुगतान न किए जाने की शिकायत की। किसान मस्तान सिंह ने आलू का रेट निर्धारित करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी संतोष वर्मा, कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन, भूमि संरक्षण अधिकारी एसके पांडेय, प्रमोद कुमार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।