{"_id":"59b14c9a4f1c1beb7f8b4b1e","slug":"31504791706-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक बच्ची की मौत, दो में मिले एईएस के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक बच्ची की मौत, दो में मिले एईएस के लक्षण
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित लाई गई एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि चिल्ड्रन वार्ड में बुखार पीड़ित भर्ती दो बच्चों में एईएस मिलने पर उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इससे वहां भर्ती बच्चों की संख्या नौ हो गई।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार पीड़ित तीन वर्षीय वर्षा पुत्री भूपेंद्र निवासी रकेहटी, सात वर्षीय सुषमा पुत्री सुरेश निवासी फूलबेहड़, चार वर्षीय अंश पुत्र प्रवीन निवासी अलीगंज, छह वर्षीय गोल्डी पुत्री मिथलेश निवासी बैदा लहरपुर, आठ वर्षीय अरिबा पुत्री हबीबुल्ला निवासी अच्छनियां नीमगांव एवं नौ वर्षीय योगेश पुत्र राममूर्ति निवासी लहबड़ी धौरहरा एवं एक साल की ज्योति पुत्री रंजीत निवासी झुलभुलिया भीरा भर्ती हुए। इसमें से योगेश और अरिबा में एईएस के लक्षण मिलने पर दोनों को आईसीयू वार्ड को भर्ती किया गया। वहीं पलिया क्षेत्र निवासी नेपाली अपनी बुखार पीड़ित पुत्री गीता को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां स्टाफ ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आईसीयू में दो और बच्चों के पहुंचने से भर्ती बच्चों की संख्या नौ हो गई।