फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   30 vibhagon ko nahi mila dhela

30 विभागों को नहीं मिला धेला

Mon, 15 Dec 2014 05:55 PM IST
लखींमपुर खीरी/ अमर उजाला ब्यूरो
लखींमपुर खीरी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
30 vibhagon ko nahi mila dhela
जिला योजना के तहत 2014-15 में अनुमोदित लक्ष्य के मुताबिक
विज्ञापन
योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, जिसका कारण विभागों को पर्याप्त बजट न मिलना है। खास बात यह भी है कि 30 विभागों को अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष एक धेला भी नहीं मिला।
जिला योजना के लक्ष्य 222.53 करोड़ के सापेक्ष सिर्फ 12 विभागों को ही 58.11 करोड़ धनराशि मिली, जो अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष करीब 26 फीसदी है। इससे विकास कार्यों को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है, सरकार के दावे सिर्फ हवाई साबित हो रहे हैं। वहीं शासन ने जिला योजना के  बजट को अगले सत्र से ढाई गुना करने का फैसला लिया है।
बता दें कि वर्ष 2013-14 में भी जिला योजना का परिव्यय 222.53 करोड़ अनुमोदित हुआ था। जिसके सापेक्ष 104.74 करोड़ धनराशि व्यय की गई थी। इस वर्ष भी 222.53 करोड़ का परिव्यय अनुमोदित किया गया था, लेकिन सरकार विभागों को समय से धनराशि देने में पिछड़ गई है। इसका अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि जिला योजना में 50 विभाग शामिल हैं, जिसमें आठ विभागों के लिए बजट का अनुमोदन ही नहीं किया गया।
अवशेष 42 में से 30 विभागों को अक्तूबर 2014 तक एक धेला धनराशि भी नहीं अवमुक्त की गई। सिर्फ 12 विभागों को धनराशि मिली, जिसमें नौ विभागों ने 45.88 करोड़ व्यय किए हैैं।
इन विभागों को नहीं मिली धनराशि
उद्यान विभाग, मत्स्य, सहकारिता, भूमि विकास एवं जल संसाधन, पंचायत राज विभाग, राजकीय लघु सिंचाई, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सड़क एवं पुल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण, पर्र्यटन, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथिक, नगरीय पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, अनुसूचित जाति कल्याण, अनुसूचित जनजाति कल्याण, पिछड़ी जाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण सामान्य जाति, सेवायोजन, शिल्पकार प्रशिक्षण, समाज कल्याण विभाग, विकलांग कल्याण विभाग को अनुमोदन के बावजूद धनराशि नहीं मिली है।
मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष विभागों ने करीब 80 फीसदी धनराशि व्यय की है। नवंबर में कुछ विभागों को धनराशि अवमुक्त हुई है। गांवों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed