फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   29.6 mm rain in 12 hours...waterlogging everywhere

Lakhimpur Kheri News: 12 घंटे में 29.6 एमएम बारिश... हर जगह जलभराव

Thu, 04 Jul 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
29.6 mm rain in 12 hours...waterlogging everywhere
जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में 12 घंटे लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घर-दुकान, स्कूल, अस्पताल, सड़कों पर पानी भर गया। बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। मोहम्मदी, बिजुआ, सम्पूर्णानगर, मैलानी, निघासन आदि इलाकों में स्कूल और मोहल्लों में जलभराव हुआ। मैलानी में उप स्वास्थ्य केंद्र और डाकघर में पानी भर गया।
विज्ञापन

जिले में 26 जून से बारिश हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा बारिश मंगलवार की रात से बुधवार दोपहर तक दर्ज की गई। बारिश से खपरैला बाजार जलमग्न हो गया। दुकानों के अंदर पानी भरने से व्यापारियों का सामान भीग गया। जलभराव की वजह से ग्राहक भी नहीं पहुंचे। सराफा बाजार, जवाहर मार्केट, पटवा बाजार, सब्जी मंडी, फल मंडी आदि की गलियों में भी बारिश का पानी भरा दिखा।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती का सबसे बुरा हाल रहा। कई घरों में पानी भरा गया। एलआरपी चौराहा, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, निरीक्षण भवन के पास, सुआगाड़ा, हिदायत नगर, जिला पंचायत परिसर, शिव कॉलोनी, ईदगाह, गोविंद नगर, गोटैयाबाग आदि स्थानों पर भी लोग जलभराव से जूझते दिखे। पालिका कर्मियों ने आर्य कन्या चौराहा के पास जेसीबी से खुदाई कर अंडरग्राउंड नाला को दुरस्त कर पानी निकास का रास्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
तीन डिग्री गिरा तापमान
जिले में 12 घंटे की बारिश ने अधिकतम तीन डिग्री तापमान गिर गया। मंगलवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 27 डिग्री तापमान दर्ज किया था, लेकिन मंगलवार की रात से बुधवार को दोपहर दो बजे तक लगातार हुई बारिश से तीन डिग्री तापमान गिरा है। बुधवार को अधिकतम 29 और न्यूनतम 26.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक, पांच जुलाई तक लगातार बारिश के आसार हैं।
------------------------
डाकघर, उप स्वास्थ्य केंद्र में भरा पानी
मैलानी। बुधवार को हुई बारिश से डाकघर में पानी भर गया। स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर, लेबर रूम और एएनएम आवास में भी बरसात का पानी घुस गया। सीएचओ सोहन सिंह ने बताया कि सब सेंटर बरसों पुराना है। अब यह सड़क से काफी नीचा हो गया है। मोहल्ला धर्मशाला, दामोदरपुर, थाने के पीछे, मस्जिद आदि में सड़कों पर पानी भर गया। चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी ने कहा कि जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। संवाद
---------------------

बारिश से दुकानों में भरा पानी, एसडीएम ने लिया जायजा
गोला गोकर्णनाथ। बाजार में दुकानों के अंदर तक पानी भर गया। कई मोहल्ले भी जलमग्न हैं। बुधवार को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने शहर में जलभराव की स्थिति देखी। पंपिंग सेट से दुकानों का पानी बाहर निकलवाया। नगर के अंबेडकर तिराहे से डायवर्जन मार्ग और गोकर्ण तीर्थ के मुख्य मार्ग, त्रिलोक गिरि मंदिर से सिनेमा मार्ग, सतौती सरोवर के निकट वीर अब्दुल हमीद मार्केट के पास जलभराव हुआ। कई दुकानों के अंदर भी पानी जा घुसा। संवाद
---------------------

बारिश से कस्बे में हुआ जलभराव
मोहम्मदी। बारिश से सरकारी अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, अशोक चौराहा, गुरुद्वारा मार्ग गन्ना समिति दिलावलपुर, मंडी मार्ग सरैया, और नई बस्ती में जलभराव हो गया है। पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा ने बताया कि तेज बारिश से जलभराव हो गया है। सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर पानी निकलवाया जा रहा है।

----------------------
निचले मोहल्लों के हालात खराब
पलियाकलां। मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर 12 बजे तक हुई तेज बारिश से कई निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। माहीगिरान, इकरामनगर, रंगरेजान, वाल्मीकि मोहल्ले से दुधवा मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों पर करीब दो फिट तक पानी भर गया। उधर, मझगईं कस्बे में सड़क पर जलभराव हुआ। संविलयन विद्यालय पतिया के परिसर में भी पानी भर गया। बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
-----------------------

तालाब बना बिजुआ चौराहा, दिक्कत
बिजुआ। मानसून की पहली बारिश में ही बिजुआ चौराहा तालाब बन गया। दो से ढाई फुट तक पानी भर गया। बिजुआ निवासी हृदयेश शंकर शुक्ला, अनिल कुमार, मधुराम, राकेश कुमार, आकाश, लल्लूराम मिश्रा, रामदेव और भवेश शंकर शुक्ला ने जल निकासी की व्यवस्था न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बीडीओ महावीर सिंह ने बताया कि लोगों ने सफाई काम रुकवा दिया था। अगर ग्रामीण सहयोग करते हैं और नाली की सफाई हो जाती है तो पानी का निकास बन जाएगा। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जवाहर बाजार की दुकानों व घर में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed