फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   29 thousand for Lalu, 18 thousand for Kalu

Lakhimpur Kheri News: 29 हजार का लालू, कालू के दाम 18 हजार

Thu, 29 Jun 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
29 thousand for Lalu, 18 thousand for Kalu
बकरीद पर बाजार में बिकते बकरे
लखीमपुर खीरी। बकरीद को लेकर बुधवार को थरवरनगंज का बकरा बाजार गुलजार रहा। पास-पड़ोस और कस्बों के विक्रेता अपने-अपने बकरे के साथ बाजार पहुंचे और बोली लगाई।
विज्ञापन

महेवागंज से आए रफीक का बकरा लालू खास आकर्षण का केंद्र रहा। लालू को खरीदने के लिए कई लोगों ने मोलभाव किया। रसीद ने लालू की कीमत 29 हजार रुपये लगाई। मोलभाव के बाद भी वह राजी नहीं हुए। इस वजह से दोपहर बाद तक लालू की बिक्री नहीं हो सकी। कई अन्य विक्रेताओं के बकरों की कीमत 20 से 25 हजार रुपये आंकी गई। बृहस्पतिवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


पांच से 30 हजार रुपये तक बिके बकरे
बकरा बाजार में पांच हजार रुपये से 30 हजार मूल्य तक के बकरों की खरीद-फरोख्त हुई। बाजार में पांच से 10 हजार रुपये के बीच वाले बकरों की संख्या अधिक थी। इनकी बिक्री भी ज्यादा हुई। 12 से 18 हजार रुपये कीमत के बकरे भी बाजार में थे। बशीर अहमद के बकरे कालू की कीमत 18 हजार रुपये आंकी गई। काले रंग का बकरा लेकर घूम रहे विक्रेता बशीर ने बताया कि सुबह आ गए थे। अब तक खरीदार नहीं मिला। कुछ विक्रेेताओं ने खरीद कम होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरों के साथ खरीदे गए पेड़ों के पत्ते
बकरा बाजार में बकरों के साथ पेड़ों के पत्तों की खरीदारी भी खूब हुई। कुर्बानी के लिए बकरा खरीद रहे लोगों ने उनके खाने के लिए पत्ते भी खरीदे। बकरों को ई-रिक्शा से ले जाया गया। पत्ते बेचने वाले बाजार के पास ही दुकान लगाए थे। शाहपुरा कोठी के पास भी कई जगहों पर पेड़ों के पत्तों की बिक्री नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed