फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   25 workers were absent in the first shift, 34 in the second, report sought

Lakhimpur Kheri News: पहली पाली में 25, दूसरी में 34 कर्मी रहे गैरहाजिर, रिपोर्ट तलब

Fri, 03 May 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
25 workers were absent in the first shift, 34 in the second, report sought
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान से जुड़ी जानकारी देते हुए वोटिंग की बारीकियां समझाईं। प्रशिक्षण में गैर हाजिर कर्मचारियों का डीएम ने ब्यौरा तलब किया।
विज्ञापन

धर्म सभा इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में बृहस्पतिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने मतदानकर्मियों को पूरी प्रक्रिया समझाई। डीएम ने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय से प्रशिक्षण के बारे में जाना। अलग-अलग मतदान कार्मिकों से मतदान दिवस के दिन उनके कार्यों व दायित्वों के संबंध में जानकारी लेते हुए जाना कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक कितने संजीदा हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रथम पाली में 25 और द्वितीय पाली में 34 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों का ब्योरा तलब किया है। डीएम ने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें शुक्रवार को दूसरी पाली में प्रशिक्षण का मौका दिया जाएगा। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed