फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   24-hour power supply finally met !

आखिर कैसे मिले 24 घंटे बिजली सप्लाई!

Sat, 23 May 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 23 May 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
24-hour power supply finally met !
भीषण गर्मी में जिला एवं महिला अस्पताल के मरीजों को 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का निर्देश खीरी जिले में बेअसर साबित हो रहा है। बिजली सप्लाई के लिए छाउछ उपकेंद्र से नई बस्ती उपकेंद्र तक बिछाई गई 33केवीए अंडरग्राउंड केबल कई जगहों से फुंकी पड़ी है, लेकिन संबंधित कार्यदाई संस्था के ठेकेदार की लापरवाही के कारण ये दुरुस्त नहीं हो पा रही है। खास बात यह है कि बिजली विभाग के अधिकारी भी ठेकेदार के आगे बेबस नजर आ रहे हैं। अस्पतालों को अनवरत बिजली मुहैया कराने के लिए उनके स्तर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला और महिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए एक साल पहले छाउछ से नई बस्ती उपकेंद्र तक अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू किया गया था। मौजूदा समय में केबल बिछ चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक करीब एक पखवाड़े पूर्व मशीन से पूरी केबल की टेस्टिंग की गई थी, जिसमें नहर पटरी के पास चार से पांच जगहों पर केबल फुंका पाया गया। बताते हैं कि काफी केबल नहर में पड़े हुए हैं। जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। एक अधिकारी का कहना है कि केबल की टेस्टिंग के खराबी को दूर नहीं किया गया और ठेकेदार का भी कहीं पता नहीं है। इस बाबत एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद का कहना है कि जिला एवं महिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के  लिए गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है। कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed