{"_id":"69443ab123e03939eb082edb","slug":"24-hour-buses-for-delhi-lucknow-no-direct-means-to-the-district-headquarters-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-163544-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली-लखनऊ के लिए 24 घंटे बसें, जिला मुख्यालय के लिए सीधा कोई साधन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली-लखनऊ के लिए 24 घंटे बसें, जिला मुख्यालय के लिए सीधा कोई साधन नहीं
Thu, 18 Dec 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
अंशू गुप्ता
उचौलिया। कस्बे से लखनऊ-दिल्ली सहित हर जगह के लिए 24 घंटे रोडवेज बसे हैं, लेकिन खुद के जिला मुख्यालय जाने के लिए कोई भी सरकारी साधन नहीं है।
कस्बे से सैकड़ों लोग कचहरी, नौकरी सहित अन्य कार्यों के लिए लखीमपुर आते-जाते हैं। सीधा साधन न होने से उनको टुकड़ों में सफर कर धक्के खाने पड़ते हैं। उचौलिया से लखीमपुर करीब 90 किमी है। आने-जाने के लिए मैगलगंज या मोहम्मदी से लखीमपुर के लिए बस मिलती है।
दो से तीन बार बसें बदलने से किराया ज्यादा पड़ता है। समय भी अधिक लगता है। लखीमपुर के लिए सीधी सेवा न होने से उचौलिया के अलावा वनकागांव, बरनैया, किशनपुर जमुनी, कठिघरा, शंकरपुर, रामपुर ग्रंट, हरिहरपुर बंजरिया, मोहदियापुर आदि गांवों 50 हजार से अधिक की आबादी मुख्यालय से कटी है। एआरएम गीता सिंह ने बताया कि इस मार्ग का सर्वे कराएंगे। अगर इनकम निकलती है तो एक बस संचालित करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
उचौलिया के काफी लोग लखीमपुर में नौकरी करते हैं, लेकिन उनके आने-जाने के लिए कोई भी सरकारी साधन नहीं है।
-अंशू गुप्ता, उचौलिया
-- -- -- -- -- --
गोला डिपो की एक बस लखीमपुर के लिए चलती थी, जो डेढ़ साल से बंद है। इससे आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं।
-यूसुफ अली, वनकागांव
-- -- -- -- -- -
बड़ा दुर्भाग्य है कि दिल्ली, लखनऊ आदि जगह जाने के लिए 24 घंटे सेवा है। खुद के जिले जाने के लिए कुछ भी नहीं।
-सुरेंद्र पांडे उर्फ नन्हे, वनकागांव
-- -
कोर्ट कचहरी के काम से अक्सर मुख्यालय जाना होता है, लेकिन कोई सीधा सेवा नहीं होने से दिक्कतें आती हैं।
-गुफरान उर्फ सुल्तान, उचौलिया