फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   237 drinking water projects will be investigated

Lakhimpur Kheri News: 237 पेयजल परियोजनाओं की होगी जांच

Tue, 29 Apr 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
237 drinking water projects will be investigated
शेखापुर गांव में बनी पानी की क्षतिग्रस्त टंकी। फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। ईसानगर ब्लाक के शेखापुर गांव में बनी पानी टंकी फट जाने से अब कार्यदायी संस्था बीटीएल के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए। बीटीएल ने लखीमपुर जनपद के 11 ब्लॉकों में 237 पेयजल परियोजनाओं का काम कराया है। बीटीएल की बनी टंकी सहित अन्य सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी। जांच कराए जाने को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की सबसे बड़ी परियोजना हर घर जल योजना के तहत जनपद भर में 904 परियोजना के जरिये 1554 गांवों में शुद्ध पानी की सप्लाई देने का काम चल रहा है। इसमें 941 नलकूप, 922 पानी की टंकी निर्माण के साथ ही 11560 किलो मीटर पानी की पाइप लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के मुताबिक, अधिकांश काम हो चुका है। इसी योजना के तहत ईसानगर के शेखापुर गांव में 3.52 करोड़ रुपये खर्च कर पानी टंकी का निर्माण कराया गया। पानी टंकी का निचला हिस्सा सीमेंट का, जबकि ऊपरी टंकी स्टील बॉडी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी में पानी भरने के दौरान शनिवार को वह फट गई, इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि वहां पर कोई था, नहीं तो जान भी जा सकती थी। ऐसे में अब बीटीएल ने जितने भी काम कराए है, उन सभी की जांच कराई। बीटीएल कंपनी के मैनेजर सुरेंद्र सिंह बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीटिंग में होने का हवाला देकर फोन काट दिया।
------------
जिला प्रशासन की टीम जांच करने पहुंची
शासन की टीम के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन से नामित तीन सदस्यीय कमेटी जांच करने पहुंची। कमेटी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता देखी और ग्रामीणों से भी बात की। जांच में क्या रहा अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका। इधर, पानी टंकी निर्माण में उपयोग की गई सामग्री को आईआईटी कानपुर जांच के लिए भेजा गया है।

--------------
पानी टंकी फटने के मामले में जांच चल रही है। शासन के बाद अब जिला प्रशासन की टीम जांच के लिए पहुंची। सामग्री को आईआईटी कानपुर भेजा जा चुका है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बीटीएल कंपनी ने जिले में 237 परियोजनाओं पर काम किया, जिनकी जांच होनी है।
-योगेंद्र कुमार नीरज, अधिशासी अभियंता, जल निगम, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed