{"_id":"6a4bee2c4995eef4c0049e98","slug":"230-meter-road-will-be-constructed-in-front-of-ggic-at-a-cost-of-rs-2153-lakh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-179227-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जीजीआईसी के सामने 21.53 लाख से बनेगी 230 मीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जीजीआईसी के सामने 21.53 लाख से बनेगी 230 मीटर सड़क
Mon, 06 Jul 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने वाली जर्जर सड़क। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर में लंबे समय से जर्जर सड़क से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद ने सीतापुर आंख अस्पताल से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के सामने होते हुए दुखहरण नाथ मंदिर तिराहे तक 230 मीटर लंबी डामर सड़क के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। इस पर 21 लाख 53 हजार रुपये खर्च होंगे।
नगर पालिका के अनुसार, सड़क का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। यह शहर का व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, मरीज, अभिभावक और आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। बारिश के कारण फिलहाल काम शुरू नहीं किया जा रहा है। मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सड़क की हालत काफी समय से खराब थी, जिससे ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी होती थी। नगर पालिका का नई सड़क बनाने का फैसला स्वागतयोग्य है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होना चाहिए।
-अवनीश अवस्थी, दुकानदार
-- -- -- -- -- --
जीजीआईसी के सामने सड़क खराब होने से स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है, खासकर बारिश के दिनों में। नई डामर सड़क बनने से छात्राओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
-मनीष तिवारी, मिश्राना निवासी