फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   23 to the third place Put on jump

23 से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग

Tue, 20 Jan 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Jan 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
23 to the third place Put on jump
कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की जनपदवार ग्रेडिंग में 102 लागू कार्यक्रमों में अच्छी प्रगति के साथ खीरी 240 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि नवंबर 2014 की ग्रेडिंग में वह प्रदेश में 23वें पायदान पर था। वहीं 98 लागू कार्यक्रमों में अच्छे प्रदर्शन से बाराबंकी 238 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर काबिज हुआ, तो 91 लागू कार्यक्रमों की सफलता से अमेठी 215 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। जबकि बरेली 11वें और लखनऊ 22वें स्थान पर है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा कार्यक्रम  में कुल 123 कार्यक्रम संचालित हैं, लेकिन जनपदवार परिस्थितियों के मुताबिक लागू कार्यक्रमों की संख्या ज्यादा या कम हैं। शासन ने जनपदों में विकास कार्यक्रमों को गति देने के साथ स्वास्थ्य प्रतियोगिता के उद्देश्य से ग्रेडिंग व्यवस्था लागू की है। इसके आधार पर विकास कार्यों के प्रदर्शन पर जिलों की ग्रेडिंग की जाती है। खीरी में 102 कार्यक्रम लागू हैं, जिनकी दिसंबर 2014 की प्रगति के आधार पर अलग-अलग निर्धारित सूचकांकवार ग्रेडिंग में 240 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया हैं। जबकि पहले स्थान पर काबिज बाराबंकी में सिर्फ 98 कार्यक्रम लागू हैं, जिनकी सहायता से 238 अंक हासिल किए हैं। दोनों ही मामलों में बाराबंकी, खीरी से काफी पीछे है, लेकिन प्राप्त प्रतिशत के आधार पर पहली रैंक पाने में लकी रहा है। वहीं कुछ इसी तरह अमेठी का किस्मत ने साथ दिया, जिसने 91 लागू कार्यक्रमों की बदौलत 215 अंक हासिल कर दूसरा स्थान कब्जाया हैै।
विज्ञापन

मंडल के सभी जिलों में खीरी अव्वल
लखनऊ मंडल के जिलों में खीरी ने प्रदेश में भले ही तीसरा स्थान हासिल किया है, लेकिन मंडल में प्रथम स्थान पर रहा है। मंडल के अन्य जिलों में लखनऊ 22वें, सीतापुर 31वें, रायबरेली 51वें, उन्नाव 65वें और हरदोई 74वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलवार ग्रेडिंग में लखनऊ 15 वें स्थान पर
प्रदेश के 18 मंडलों की अलग-अलग ग्रेडिंग की गई है। फैजाबाद पहले, इलाहाबाद दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर हैं। जबकि लखनऊ को 15वां स्थान हासिल कर संतोष करना पड़ा है।

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि समस्त विभागों की एकजुटता से जनपद में विकास कार्यक्रमों में तेजी आई है। वहीं सीडीओ नितीश कुमार के प्रयासों से गति मिली है, जिसके  चलते 23वें स्थान से खीरी तीसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाब रहा है। अब खीरी को नंबर वन की पोजीशन पर लाने की कोशिश जारी रहेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed