फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2188 votes were cast in Lakhimpur for the UP Bar Council elections

Lakhimpur Kheri News: यूपी बार कौंसिल के लिए लखीमपुर में पड़े 2188 वोट

Wed, 28 Jan 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
2188 votes were cast in Lakhimpur for the UP Bar Council elections
लखीमपुर। यूपी बार कौंसिल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए जिले में मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। एडीजे अशोक दुबे, एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव तथा एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडे की देखरेख में बुधवार को बडी संख्या में वकीलों ने अपने वोट डाले।
विज्ञापन

मतदाता सूची के 2666 वकीलों में से 1023 वकीलों ने बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पहले दिन मंगलवार को 1165 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस तरह जिले में 2188 वकीलों ने मतदान किया है। यूपी बार कौंसिल के लिए दावेदारी करने वाले वकीलों की किस्मत का फैसला बैलेट पर वरीयता क्रम के अनुसार लिखा गया है। पिछले चार कार्यकाल से जिले के दिग्गज नेता अजय शुक्ल, के साथ इस बार चुनाव मैदान में अजय पांडेय और भोगनाथ पुष्कर भी पहली बार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के चलते बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया था। इसकी सूचना संबंधित अदालतों में दी गई है।
विज्ञापन



लखनऊ में फिर से होगा मतदान
मंगलवार को लखनऊ के वकीलों के लिए मतदान केंद्र के रूप में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मतदान केंद्र बनाया गया था। लखनऊ पीठ की ओर से चुनाव कार्यक्रम के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए वकीलों ने खासा बवाल काटा था। इस मामले में सोशल मीडिया पर भी आरोप प्रत्यारोप शुरू हुए थे। इसके बाद हाईकोर्ट में बुधवार को यह स्पष्ट किया है कि लखनऊ में नए सिरे से वकीलों के बीच दोबारा मतदान कराया जाएगा। इसकी तिथि की घोषणा शीध्र घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed