फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण: फीडबैक में आई तेजी, लखीमपुर दूसरे नंबर पर

स्वच्छता सर्वेक्षण: फीडबैक में आई तेजी, लखीमपुर दूसरे नंबर पर

Fri, 01 Feb 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण: फीडबैक में आई तेजी, लखीमपुर दूसरे नंबर पर
स्वच्छता सर्वेक्षण: फीडबैक में आई तेजी, लखीमपुर दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

लखीमपुर- मैलानी। स्वच्छता सर्वेक्षण- 2019 की नागरिक प्रतिक्रिया के फीडबैक में पालिका मोहम्मदी एवं पंचायत में मैैलानी के नंबर वन पर होने की खबर छपने के बाद पालिका एवं पंचायत कर्मियों ने फीडबैक को लेकर काफी जोर आजमाइश की, जिसके चलते लखीमपुर पलिया को पछाड़ कर नंबर दो पर पहुंच गया है। जबकि मोहम्मदी अब तक नंबर वन बना हुआ है।
स्वच्छता सर्वेक्षण- 2019 के तहत स्वच्छता ऐप डाउनलोड कर नागरिकों को अपनी प्रतिक्रिया देनी थी। अमर उजाला में गुरूवार को मोहम्मदी के नंबर वन एवं मैलानी के नंबर दो पर होने की खबर प्रकाशित होने के बाद लखीमपुर पालिका की फीडबैक संख्या में अभूतपूर्व तेजी आ गई। इससे लखीमपुर की फीडबैक संख्या 179 से बढ़कर 819 हो गई, जिससे लखीमपुर दूसरे नंबर पर पहुंच गया। जबकि बुधवार तक फीडबैक संख्या 625 के आधार पर मैलानी दूसरे नंबर था। बता दें कि मोहम्मदी की फीडबैक संख्या जहां 2874 से 3370 हो गई है तो वहीं गोला की 174 से 503, सिंगाही भेड़ौरा की 470 से 630, खीरी की 76 से 258 और मैलानी की 625 से 709 संख्या हो गई है। जबकि ओयल ढखवा, बरवर एवं धौरहरा की स्थित जस की तस की है।
विज्ञापन

-----------
कर्मचारियों ने अंतिम दिन काफी प्रयास किया, जिससे फीडबैक संख्या 709 हो गई। भले की लखीमपुर ने मैलानी को पछाड़ दिया हो, लेकिन रात अभी बाकी है, क्योंकि 12 बजे फीडबैक होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा, ईओ, नगर पंचायत मैलानी
......
पालिका परिषद फीडबैक संख्या
1-मोहम्मदी 3370
2-लखीमपुर 819
3-पलिया 516
4-गोला 503
पंचायतों की फीडबैक संख्या
1-मैलानी 709
2-सिंगाही भेड़ौरा 630
3-खीरी 258
4-धौरहरा 257
5-बरवर 96
6-ओयल ढखवा 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed