फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गिनीज बुक के दूसरे विश्व रिकॉर्ड की ओर चलें यतीश

गिनीज बुक के दूसरे विश्व रिकॉर्ड की ओर चलें यतीश

Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
गिनीज बुक के दूसरे विश्व रिकॉर्ड की ओर चलें यतीश
फोटो-25एलकेएच203
विज्ञापन

130 घंटे लगातार पढ़कर रिकॉर्ड बनाने उतरे यतीश
गिनीज बुक के दूसरे विश्व रिकॉर्ड का लक्ष्य
मां सरस्वती की वंदना कर श्रीमद्भागवत गीता से की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 148 घंटे लगातार पढ़ा कर विश्व कीर्तिमान बनाने वाले यतीश चंद्र शुक्ल ने 130 घंटे लगातार पढ़ाई का लक्ष्य लेकर दूसरे विश्व रिकॉर्ड की ओर चल पड़े हैं। मां सरस्वती की वंदना करने के बाद श्रीमद्भागवत गीता के पाठन के साथ सुबह आठ बजकर 29 मिनट पर सर्वाधिक पढ़ने के विश्व रिकॉर्ड के सफर की शुरुआत की।
लांगेस्ट मैराथन रीडिंग अलाउड कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक पढ़ाई कर वर्ष 2018 में 113 घंटे 15 मिनट का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले नेपाल काठमांडू के दीपक शर्मा और वर्ष 2018 में नाइजीरिया के ओला वुनी बाईडे के 122 घंटे का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए यतीश चंद्र शुक्ल और उनके सहयोगियों ने महीनों पूर्व कवायद शुरू की थी। लंदन विश्व रिकॉर्ड टीम से अनुमति मिलने के बाद 25 सितंबर का वह दिन आया जब यतीश ने नया कीर्तिमान बनाने के लिए शुरुआत की। यतीश, राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और दिल्ली से आए जज राजेश वैद्य ने मां सरस्वती के पूजन और दीप जलाकर की।
विज्ञापन

00
ज्ञान और मार्गदर्शन का अथाह सागर है गीता
यतीशचंद्र शुक्ल का आशय है कि श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान और मार्गदर्शन का अथाह सागर है जिसने मानव जीवन की प्रत्येक परिस्थिति में संघर्ष करना और सही गलत का ज्ञान कराया है। गीता सदियों से समाज का मार्गदर्शन करती आई है इसलिए उन्होंने इवेंट की शुरुआत श्रीमद्भागवत गीता से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
छह घंटे बाद लिया दो मिनट का ब्रेक
इवेंट के दौरान यतीश का जोश देखते ही बनता है। सुबह 8:29 बजे से गीता का पाठ शुरू कर उन्होंने छह घंटे बाद अपराह्न 2:33 पर महज दो मिनट का ब्रेक लिया। नियमत: प्रत्येक घंटे में पांच मिनट का विश्राम लेने का प्रावधान है लेकिन यतीश ने किसी विशेष परिस्थिति में विश्राम के लिए प्रत्येक घंटे के पांच मिनट के अंतराल को संजोकर रखा है।
-----------------------
बाक्स-
पढ़ेंगे धार्मिक और साहित्यिक पुस्तकें
यतीशचंद्र शुक्ल अपने छह दिन के जोखिम पूर्ण इवेंट में वेद, पुराण, श्रीरामचरितमानस, कुरान और बाइबिल का हिंदी अनुवाद एवं नामचीन साहित्यकारों की पुस्तकें पढ़ेंगे। यतीश का मानना है कि उनका प्रयास केवल गिनीज बुक में नाम दर्ज कराना नहीं बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान भी प्राप्त करना है।
-------------------
बॉक्स-
विश्व रिकॉर्ड बनने में जी जान से जुटे हैं सहयोगी
यतीशचंद्र शुक्ल की सफलता के साथ ही गोला नगर और भारत विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करेगा इसके लिए नगर वासियों और उनके सहयोगियों में गजब का उत्साह है। उनके सहयोगी सौरभ दीक्षित, पलविंदर सिंह, ललित विश्वास, शिप्रा खरे, रियाजुल हक, सुयश त्रिवेदी, केशव अग्रवाल जी जान से जुटे हैं।
--------------------
फोटो-25एलकेएच204
विद्यार्थी और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है यतीश का रिकॉर्ड
राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि विद्यार्थी और युवा जहां इंटरनेट और मोबाइल में खोए हुए हैं। वहीं यतीशचंद्र शुक्ल द्वारा लगातार 130 घंटे पढ़ाई कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

-------------------------
विश्व में जिले का नाम होगा रोशन
फोटो-25एलकेएच209
इस इवेंट को लेकर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल भी काफी उत्साहित हैं, उन्होंने कहा यतीशचंद्र शुक्ल द्वारा सर्वाधिक पढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाते ही नगर, जिला, प्रदेश और देश का नाम विश्व भर में चमकेगा। नगर वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है कि विश्व रिकॉर्ड छोटी काशी में बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed