फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नौ सीटर विमान हवाई पट्टी पर उतरा, उड़ान की स्थिति देखी

नौ सीटर विमान हवाई पट्टी पर उतरा, उड़ान की स्थिति देखी

Sat, 22 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
नौ सीटर विमान हवाई पट्टी पर उतरा, उड़ान की स्थिति देखी
फोटो संख्या 22एलकेएच409
विज्ञापन

नौ सीटर विमान हवाई पट्टी पर उतरा, उड़ान की स्थिति देखी
तीन पायलट भी रहे मौजूद, 25 सीटर के लिए एक हजार मीटर बढ़ाने की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बर्ड फेस्टिवल के दौरान मुंजहा स्थित हवाई पट्टी उतरे थे, जिसके बाद से वह फेस्टिवल कार्यक्रम पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने हवाई पट्टी चलवाने की मंशा साफ कर दी थी। इसको लेकर शनिवार को नौ सीटर विमान यहां उतरा और उसमें मौजूद पायलटों ने हवाई पट्टी का विस्तार से जायजा लिया। स्थानीय अधिकारी भी इस दौरान जमा रहे और जो समस्याएं यहां प्लेन उतारने में आएंगी या नहीं आएंगी इसकी जानकारी पायलटों से ली।

इलाके के मुंजहा गांव में स्थित हवाई पट्टी वैसे तो कई सालों से वीरान पड़ी हुई है, लेकिन बर्ड फेस्टिवल के दौरान यहां आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंसूबे से इसके चलने के आसार दिखाई देने लगे थे। इसको लेकर प्रदेश के महकमे ने शनिवार को यहां पर एक नौ सीटर विमान भेजा। जिसमें विमान के साथ तीन पायलट भी आए। पायलटों ने पूरे हवाई पट्टी का जायजा लिया और इसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की। इससे पहले एसडीएम सुनंदू सुधाकरन, सीओ प्रदीप कुमार यादव भी हवाई पट्टी पर पहुंच गए थे। विमान आने के बाद उन्होंने पायलटों की अगवानी की तथा उनको हवाई पट्टी की भौगोलिक जानकारी दी। पायलटों ने बताया कि नौ सीटर विमान अगर यहां से चलता है तो उसको उड़ाने में कोई दिक्कतें नहीं आएंगी लेकिन अगर 25 सीटर विमान को यहां उतरना या यहां से उड़ाना है तो इसके लिए हवाई पट्टी को एक हजार मीटर तक बढ़ाना पड़ेगा। जिससे विमान की लैंडिंग और उड़ान में कोई दिक्कतें नहीं आएंगी। एसडीएम ने भी पायलटों से कई जानकारियां हासिल की। काफी देर तक रुकने के बाद पायलट विमान सहित यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed