{"_id":"5a315f6b4f1c1bc1678c15ae","slug":"21513185131-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले डॉक्टर का सीएमओ ने वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले डॉक्टर का सीएमओ ने वेतन रोका
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज।
क्षेत्र में दो महिलाओं की नसबंदी फेल होने के मामले की जांच को लेकर सीएमओ डॉ. जावेद अहमद और एसीएमओ डॉ. बीबी राम बुधवार दोपहर बांकेगंज सीएचसी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मूक बधिर पीड़िता के पति से जानकारी ली। अस्पताल का निरीक्षण करने के अलावा उपस्थित रजिस्टर भी देखा।
नसबंदी फेल होने मामले की जांच के दौरान सीएमओ और एसीएमओ ने सीएचसी में मौजूद मूक बधिर पीड़िता कलावती के पति हीरालाल से मामले के संबंध में जानकारी की। जांच के दौरान दोनों अधिकारियों ने पीड़िता के पास मौजूद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और नसबंदी रिकार्ड का बारीकी से मुआयना किया।
सीएमओ ने बताया की नसबंदी दस्तावेज और अल्ट्रासाउंड से मिलान करने पर पीड़िता नसबंदी कराने से एक माह पहले ही गर्भवती पाई गई। इसके बाद उन्होंने उपस्थित रजिस्टर सहित सीएचसी का मुआयना किया। इसमें सीएचसी की साफ-सफाई कमोबेश संतोषजनक मिली। उपस्थित रजिस्टर के मुआयने में डॉ. राजेश बहादुर पांच दिनों से गैरहाजिर और आरबीएसके टीम के तीन कर्मचारी ड्यूटी से नदारत मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर मिले सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विकास गिरि, डॉ. सुनील वर्मा, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर संजय वर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।