फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसटीपीएफ के लिए सुविधाएं जुटाने में जुटे अफसर

एसटीपीएफ के लिए सुविधाएं जुटाने में जुटे अफसर

Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
एसटीपीएफ के लिए सुविधाएं जुटाने में जुटे अफसर
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

बाघों और उनके साम्राज्य की सुरक्षा के लिए गठित सेना स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) में तैनात 94 जवानों को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ठहराने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारियों में टाइगर रिजर्व प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। तैनात जवानों को ठहराने के लिए बैरक बनाने के लिए स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। फोर्स के लिए अभी डीएसपी स्तर के एक अधिकारी, छह इंसपेक्टर और करीब 12 सब इंसपेक्टरों की तैनाती होनी बाकी है।
स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में 94 पीएसी जवानों की तैनाती तो हो चुकी है इनमें चार प्लाटून कमांडर भी शामिल हैं। अभी एक डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और करीब 12 सब इंसपेक्टर भी तैनात होने हैं, जिनकी नियुक्ति इसी माह होने की संभावना है। पूरा फोर्स दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर सुनील चौधरी के अधीन काम करेगा। फोर्स के डीएसपी का हेडक्वार्टर दुधवा टाइगर रिजर्व के लखीमपुर स्थित मुख्यालय में होगा।
विज्ञापन


दुधवा और गौरीफंटा स्टेशनों पर बनेगी बैरक
स्पेशल टाइगर फोर्स के ठहरने के लिए दुधवा रेलवे स्टेशन के पास बनी धर्मशाला की मरम्मत कराकर वहां फोर्स के लिए बैरक बनाया जा रहा है। इसी तरह गौरीफंटा के बंद हो चुके रेलवे स्टेशन के पास बने कर्मचारी आवासों की मरम्मत कराकर जवानों के रुकने लायक बनाया जा रहा है। कर्तनिया घाट वन्यजीव विहार में तैनात होने वाले जवानों को सेंट्रल सीड फार्म में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन की ट्रेनिंग पर कानपुर भेजे जाएंगे जवान
स्पेशल टाइगर फोर्स को मिले 94 पीएसी के जवान 27 नवंबर को दुधवा टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर अपनी आमद दर्ज कराएंगे। इसके बाद उन्हें तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा। इसके तत्काल बाद एसटीपीएफ के जवानों को 15 दिन के प्रशिक्षण पर कानपुर भेजा जाएगा। जहां उन्हें वन और वन्यजीवों की सुरक्षा, वनापराध और वनापराधियों की प्रकृति और बारीकियां समझाई जाएंगी।

टाइगर रिजर्व ने पेट्रोलिंग के लिए मांगी गाड़ियां
दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की पेट्रोलिंग के लिए एक बुलेरो, तीन टाटा जिलान और तीन डीसीएम गाड़ियों की मांग प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) से की है। इन गाड़ियों के अलावा जवानों को आधुनिक शस्त्र और संचार संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल एसटीपीएफ जवानों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इनके बैज पर एसपीटीएफ अंकित होगा।


स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स को ठहराने के लिए चिह्नित स्थानों को रहने लायक बनाने के लिए मरम्मत की जा रही है। फोर्स के जवानों की पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियों की मांग विभाग से की गई है।
- सुनील चौधरी, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed