फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सेना को मिले आतंकियों पर गोली चलाने का अधिकार

सेना को मिले आतंकियों पर गोली चलाने का अधिकार

Tue, 11 Jul 2017 06:11 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
सेना को मिले आतंकियों पर गोली चलाने का अधिकार
लखीमपुर खीरी। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश है। विहिप कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंककर मानवाधिकार आयोग को बर्खास्त करने की मांग की। पदाधिकारियों ने सेना को आतंकियों पर गोली चलाने का अधिकार दिए जाने संबंधी ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

जिलामंत्री बृजेश पांडे के नेतृत्व में परिषद कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट तक जुलूस निकाला और आतंकवाद का पुतला फूंका। श्रृद्धालुओं की मौत से कार्यकर्ताओं में इस कदर आक्रोश था, सभी ने मानवाधिकार आयोग पर भी जमकर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानवाधिकार आयोग की आड़ में ही सेना को प्रतिबंधित किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप आतंकी श्रृद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं और इससे हिंदू समाज का मनोबल गिर रहा है। कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार आयोग को बर्खास्त कर उसके अध्यक्ष सहित अन्य लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, आचार्य संजय मिश्रा, अनुज तिवारी, कौशल तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, श्याम मुरारी, राघव सिंह, शैलेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

धौरहरा खीरी। आतंकी हमले की निंदा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद सहित कई हिन्दू संगठनों ने श्रद्धालुओं की हत्या करने वाले आतंकी संगठनों को नष्ट करने और इन्हें संरक्षण देने वाले नेता यासीन मलिक, मीरवाइज, उमर फारुख, सैयद शाह गिलानी को गिरफ्तार करके जेल भेजने सहित मृतक आश्रितों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग संबंधी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी को सौंपा। इस मौके पर आनंद किशोर, रामनारायण दीक्षित, कन्हैया लाल वाजपेयी, सोनू तिवारी, अश्वनी शुक्ला, नंदकिशोर जायसवाल, बैजनाथ शुक्ला, रमेश रस्तोगी, अखिलेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं मांगे
1. सेना को आतंकियों पर गोली चलाने का अधिकार मिले।
2. घटना में मरे अमरनाथ यात्रियों के परिवारवालों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
3. यात्रियों की सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
000
व्यापारियों ने की हमले की निंदा
बांकेगंज। पलिया विधायक प्रतिनिधि रोमी कक्कड़ की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर मार्केट के व्यापारियों की एक बैठक हुई। इसमें दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बटिंगू में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के निंदा की गई।

बैठक के बाद व्यापारियों ने आतंकी हमले में शिकार हुए गुजरात के दिवंगत अमरनाथ यात्रियों के लिए शोक सभा हुई। इसमें व्यापारियों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र माहेश्वरी, विनोद गोयल, केके मिश्र, पवन माहेश्वरी, हरीकिशन गोयल, सतीश गोयल, बेबी गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, विवेक सिंह, अनिल टंडन, अवनीश गोयल, रवी जायसवाल, गोल्डी गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed