फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   21 secretaries stuck for eight years have changed their work areas

Lakhimpur Kheri News: आठ वर्षों से जमे 21 सचिवों के बदले कार्यक्षेत्र

Sat, 30 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
21 secretaries stuck for eight years have changed their work areas
सचिवों की तबादला प्रक्रिया कराते हुए सीडीओ। संवाद
लखीमपुर खीरी। ब्लॉकों में 7 से 8 वर्षों से जमे 21 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के शनिवार को कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सचिव तीन दिन के भीतर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी ने पैरवी कराई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों और सचिवों की मौजूदगी में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कराई। सचिवों को ब्लॉक चुनने का विकल्प भी दिया गया। सिफारिशों से बचने के लिए बैठक और तबादला प्रक्रिया की पूर्व सूचना नहीं दी गई। प्रक्रिया पूरी होते ही लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए। सीडीओ की यह पहल चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन

-----------
इनके बदले गए कार्यक्षेत्र
लखीमपुर ब्लॉक की शालिनी वर्मा और प्रतिमा को फूलबेहड़, विवेक गुप्ता को बेहजम, गोला ब्लॉक के प्रियंक शुक्ला को बांकेगंज, शैलवी वाजपेई को मोहम्मदी, ललित को लखीमपुर में तैनाती मिली। निघासन के वीरपाल को बिजुआ, मोहम्मदी के मनोज यादव को लखीमपुर, पसगवां के कुनाल गुप्ता और बांकेगंज के चंद्र प्रकाश को गोला में नई तैनाती दी गई। ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार गुप्ता, विनय कुमार मौर्या, योगेश कुमार, रोहित कुमार, सचिन वर्मा, डाली तिवारी, शिवांग श्रीवास्तव, इंद्राणी, आशुतोष कुमार सिंह, कुलदीप राठौर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed