{"_id":"5c89382bbdec22143d39686b","slug":"201552496683-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडेड वाहनों और क्रॉसिंग बंद होने से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडेड वाहनों और क्रॉसिंग बंद होने से लगता है जाम
विज्ञापन
पलियाकलां। ओवरलोडेड वाहनों के साथ ही निघासन रोड पर क्रॉसिंग बंद होने से लंबा जाम लग जाता है, जिससे निकलने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ ओवरलोडेड वाहनों का संचालन बंद नहीं हो रहा है, जबकि सिनेमा चौराहे पर बुधवार को कोई भी होमगार्ड तक नजर नहीं आया। जिसके कारण जाम की स्थिति से लोगों को दो-चार होना पड़ा।
बता दें कि इलाके में ओवरलोडेड गन्ना वाहनों का संचालन लगातार जारी है। गन्ना सेंटरों से ओवरलोड वाहन यहां डबल ट्रॉलियां जोड़कर निकालते हैं जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। इसके अलावा सिनेमा चौराहे के कुछ दूरी पर ही निघासन रेलवे क्रॉसिंग है जो ट्रेन आने के बाद बंद हो जाती है। इसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और साथ ही सिनेमा चौराहे पर भी भारी संख्या में वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। वाहनों की जाम को खुलवाने का जिम्मा पुलिस ने होमगार्डों पर दिया है यहां पर दो होमगार्डों की तैनाती भी की जाती है लेकिन बुधवार को कोई भी होमगार्ड नजर नहीं आया। जिसके कारण रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से भारी संख्या में जाम लगा रहा।